वायरल न्यूज़

Viral Video: बिना सोचे समझे कभी किसी से नहीं लेना चाहिए पंगा, नहीं मानते हैं तो जरूर देखें ये वीडियो

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक शख्स कार में बैठे लोगों पर जोर-जोर से चिल्ला रहा है। वह जिस तरह से उछल-कूद कर रहा है, ऐसा लगता है कि वह बहुत गुस्से में है और कार में बैठे शख्स को पीट-पाट देगा।

Image

मजेदार वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर आपको नहीं होगा यकीन
  • बाहर जोर-जोर से चिल्ला रहा था शख्स
  • कार ड्राइवर के निकलते ही सिट्टी-पिट्टी गुम

Viral Video: बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि किसी से भी बिना सोचे-समझे पंगा नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा किसी को भी अपने से कम नहीं समझना चाहिए। कई बार लोग अपने विरोधी को कमजोर समझ लेते हैं और फिर उसी में मात खा जाते हैं। अगर आपको लग रहा होगा कि हमने जो उपरोक्त चीजें लिखी हैं, वह सिर्फ ज्ञान बघारना है। तो हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर आपकी भी सोच हमारी तरह ही हो जाएगी।

वीडियो देखकर आपकी छूट जाएगी हंसी

सबसे पहले आपको इस वीडियो को देखना चाहिए, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक शख्स कार में बैठे लोगों पर जोर-जोर से चिल्ला रहा है। वह जिस तरह से उछल-कूद कर रहा है, ऐसा लगता है कि वह बहुत गुस्से में है और कार में बैठे शख्स को पीट-पाट देगा। हालांकि, अगले ही पल जो नजर आता है। वह बहुत ही मजेदार है। आगे का नजारा देख आपकी अपने आप ही हंसी छूट जाएगी। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि कार से एक शख्स बाहर आता है। इस शख्स को देखते ही बाहर उछल-कूद कर रहे शख्स की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। दरअसल, कार से निकले शख्स की बॉडी देखकर बाहर चिल्ला रहे शख्स की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद कार से एक और शख्स बाहर आता है। वह शख्स भी अच्छा खासा बॉडी बिल्डर था। इसके बाद तो कार से निकले दोनों शख्स ही बाहर चिल्ला रहे उस शख्स को ऐसा सबक सिखाते हैं जो वह जिंदगीभर याद रखेगा। वीडियो को amazing_study.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article