अगर आपको लगता है कि मगरमच्छ सिर्फ पानी के भीतर ही खूंखार होता है तो आप बिल्कुल गलत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मगरमच्छ पानी के बाहर यानि जमीन पर भी उतना ही खतरनाक होता है। जमीन पर भी वह अपने शिकार को पल भर में मौत की नींद सुला सकता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि मगरमच्छ के दौड़ने की स्पीड हैरान करने वाली है। नाइल मगरमच्छ की औसतन स्पीड 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।
क्या आपके दिमाग में कभी सवाल आया कि इंसान तेज दौड़ता है या मगरमच्छ। सबसे पहले हम आपको बता देते हैं कि इंसान की दौड़ने की स्पीड औसतन कितनी होती है। एक आम इंसान लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता हैं।
इससे यह साफ जाहिर है कि अगर मगरमच्छ अपनी फुल स्पीड में दौड़े तो एक इंसान को खदेड़कर उसका शिकार कर सकता है। इसलिए बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि मगरमच्छ से बेहद सावधान रहना चाहिए।
हालांकि, आपको बता दें कि मगरमच्छ ज्यादातर नदी के किनारे सुस्त पड़े रहते हैं। लेकिन जब उन्हें भूख लगती है तो वह पागल हो जाते हैं। इसके बाद मगरमच्छ के चंगुल से बचना किसी भी जीव के लिए मुश्किल हो जाता है।