वायरल न्यूज़

VIDEO: इसे कहते हैं टशन...बाइक से स्टंट करते हुए खंभे से टकराया शख्स, फिर जो हुआ उसने जिंदगी बदल दी

Stunt Viral Video: बीच सड़क एक शख्स बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहा था। अचानक खंभे से टकराया और फिर जो हुआ उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। इतना ही नहीं इस स्टंट वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

बाइक से स्टंट करना शख्स का पड़ा भारी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक से स्टंट कर रहा था शख्स
  • अचानक खंभे से टकरा गया
  • नजारा देखकर लोग दंग रह गए

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियों (Today Viral Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Stunt Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में बाइक स्टंट (Bike Stunt Video) का एक हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स दंग रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में स्टंट करने के दौरान शख्स की जो हालत हुई उसने उसकी जिंदगी बदल दी।

आज कल स्टंट को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। खासकर, युवाओं के बीच तो यह पैशन और फैशन बन गया है। सोशल मीडिया पर भी स्टंट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। हालांकि, कुछ स्टंट के वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी खतरनाक होते हैं। इस स्टंट वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स बाइक से बीच सड़क जानलेवा स्टंट कर रहा है। शुरू में तो शख्स काफी टशन में नजर आता है। लेकिन, कुछ ही समय बाद वो खंभे से जा टकराता है। फिर जो उसकी हालत होती है उसने शख्स की जिंदगी ही बदल दी। तो पहले आप दिल थामकर इस वीडियो को देख लें...

'जानलेवा स्टंट'

स्टंट वीडियो को देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी हिल गया होगा। इस हाहाकारी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'motorzaoparana' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी कहना है कि इसे कहते हैं मौत से खेलना। कुछ का कहना है कि बेचारे की किस्मत अच्छी थी कि केवल गिरा, वरना परिणाम काफी खतरनाक हो सकता था। वहीं, कईयों का कहना है कि भाई को तो दिन में ही तारे नजर आ गए होंगे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article