वायरल न्यूज़

Viral Video: दूल्हे ने पहनी नोट की इतनी लंबी माला, दूसरी छत से खड़े होकर पड़ गया पकड़ना

Viral Video: आप देख सकते हैं कि दूल्हा 500 रुपये के नोटों की एक माला पहना हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि माला इतनी ज्यादा लंबी है कि इसे दूसरे घर की छत से खड़े होकर एक अन्य शख्स को पकड़ना पड़ रहा है।

Image

दूल्हे की इतनी लंबी माला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत होते ही सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े दर्जनों वीडियो हर रोज वायरल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दूल्हा-दुल्हन और बारातियों से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर देखे और पसंद किए जाते हैं। आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, वह दूल्हे से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सज-धजकर अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच चुकी है। आपने पहले के जमाने में देखा होगा कि दूल्हा नोटों की माला पहनता था।

नोटों की इतनी बड़ी माला नहीं देखी होगी आपने

वायरल हो रहे वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। आप देख सकते हैं कि दूल्हा 500 रुपये के नोटों की एक माला पहना हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि माला इतनी ज्यादा लंबी है कि इसे दूसरे घर की छत से खड़े होकर एक अन्य शख्स को पकड़ना पड़ रहा है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हजारों नोटों को मिलाकर यह माला बनाई गई है। हो सकता है कि इस माला को बनाने में लाखों रुपये खर्च किए गए हों। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। आप देख सकते हैं कि दूल्हे की माला देखने के लिए चारों तरफ लोगों की भीड़ लगी हुई है। लोग दूल्हे से ज्यादा उसकी माला देखने में दिलचस्पी ले रहे हैं। सबसे ज्यादा कौतूहल बच्चों में नजर आ रहा है। बच्चों की भारी भीड़ आपको नजर आ रही होगी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को sahil_official_0420 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article