वायरल न्यूज़

Video: दुनिया का सबसे लकी दूल्हा! एक साथ चार-चार लड़कियों से हुई शादी तो स्टेज पर ही लगा नाचने

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि शादी की स्टेज पर दूल्हा खड़ा हुआ है। इस दौरान उसके पास चार-चार दुल्हनें खड़ी हैं। चारों दुल्हनों ने अपने हाथों में जयमाला लिया हुआ है।

Image

दूल्हे की चार शादी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन शुरू है। हर दिन देशभर में सैकड़ों शादियां हो रही हैं। आपने ज्यादातर यही देखा होगा कि एक लड़के की शादी एक लड़की से होती है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के की चार-चार लड़कियों से शादी हो रही है। इस वीडियो ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि शादी की स्टेज पर दूल्हा खड़ा हुआ है। इस दौरान उसके पास चार-चार दुल्हनें खड़ी हैं। चारों दुल्हनों ने अपने हाथों में जयमाला लिया हुआ है। इसके बाद चारों दुल्हनें एक-एक करके दूल्हे पर जयमाला डालने लगती हैं। सबसे पहले उसके पास खड़ी दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डालती है। इसके बाद दूसरी, तीसरी और फिर सबसे अंत में चौथी दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डालती है। देखें वीडियो-

वीडियो में इसके बाद देख सकते हैं कि जैसे ही चारों लड़कियां जयमाला डाल देती हैं। इसके बाद नीचे बैठकर चारों लड़कियां उसका पैर छूती हैं। इस दौरान दूल्हा काफी खुश नजर आ रहा है। चार-चार लड़कियों से शादी होने पर दूल्हा इतना अधिक खुश होता है कि वहीं स्टेज पर ही नाचना शुरू कर देता है। वह अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर वहीं पर भांगड़ा करने लगता है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि लगता है कि लड़के का यूपीएससी क्लियर हुआ है। वीडियो को actorbrajesh07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article