Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो किसी ऑफिस के बाथरूम का है। जिसके अंदर दर्जनों लड़कियां नजर आ रही हैं। वीडियो के अनुसार, वीडियो में दिख रही लड़कियां किसी ऑफिस में काम करती हैं। इस दौरान कई सारी लड़कियां ऑफिस के बाथरूम में पहुंचकर कुछ ऐसा करने लगती हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।
वायरल वीडियो पर शुरू हो गई बहस
वीडियो तेजी से इंटरनेट पर देखा और शेयर किया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि लड़कियां एक के पीछे एक ऑफिस के बाथरूम में खड़ी हैं। इस दौरान किसी लड़की के हाथ में कंघी है तो किसी के हाथ में मेकअप का सामान। आप किसी लड़की को अपना बाल संवारते देख सकते हैं, तो कोई लड़की मेकअप ठीक करते नजर आ रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस शुरू हो गई है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो को इंस्टाग्राम पर bengalurucorporateclub नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ इसके कैप्शन में लिखा गया है कि, 'यदि आप सोचते हैं कि लड़कियां ऑफिस आने के बाद 15 मिनट तक अपने डेस्क पर क्यों नहीं पहुंचती हैं, तो इसका जवाब यहां है।' इसका मतलब यह हुआ कि ऑफिस आने के बाद लड़कियां सबसे पहले बाथरूम जाती हैं और अपना मेकअप और बाल ठीक करती हैं। इसके बाद ही वह अपने डेस्क पर पहुंचती हैं।
