वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन बोली- मुझसे सुंदर लड़की दिखने पर विचलित हुए तो नहीं बनूंगी अर्धांगिनी, दूल्हे के जवाब ने जीत लिया दिल

Bride Groom Video: वीडियो में पंडितजी के सामने ही दुल्हन अपने दूल्हे से एक शर्त रखती है। इस शर्त का जवाब दूल्हा जिस अंदाज में देता है, उसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

Image

दूल्हा दुल्हन वीडियो (इंस्टाग्राम)

Bride Groom Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस कारण सोशल मीडिया पर शादियों के दर्जनों वीडियो हर दिन वायरल हो रहे हैं। शादियों के उन वीडियो को लोग ज्यादा पसंद करते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से रिलेटेड होते हैं। आपने देखा होगा कि भारतीय शादियों में दर्जनों रस्में निभाई जाती हैं। बारात आने से लेकर विदाई होने के बाद तक रस्में चलती रहती हैं। इनमें से कई रस्मों को पूरा करने के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच हंसी-मजाक भी होता है।

दुल्हन की अनोखी शर्त

शादी मेंं निभाई जानी वाली कुछ रस्में तो बेहद ही जरूरी होती हैं। इन रस्मों के बिना भारतीय शादियां अधूरी मानी जाती हैं। जयमाला के बाद जब दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठते हैं तो पंडितजी तमाम तरह के मंत्रोच्चार करके शादी करवाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंडितजी के सामने ही दुल्हन अपने दूल्हे से एक शर्त रखती है। इस शर्त का जवाब दूल्हा जिस अंदाज में देता है, उसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंडितजी मंत्रों के माध्यम से दूल्हा-दुल्हन को सातों वचन बता रहे हैं। मंत्रोंच्चार के दौरान पंडित जी दोनों दूल्हा-दुल्हन से शादी की कसमें खाने को कहते हैं। पंडितजी इस दौरान दुल्हन को अपने दूल्हे से यह कहलवाते हैं कि 'शादी के बाद अगर उससे ज्यादा सुंदर लड़की दिखे तो अपने मन को विचलित मत करना वरना मैं आपकी अर्धांगिनी नहीं बन पाऊंगी।' इसके बाद दूल्हा बड़े ही सलीके से हां में जवाब देता है। दूल्हा कहता है कि उसे यह शर्त स्वीकार है। यह सुनकर मंडप के पास बैठे सभी मेहमान अपना दिल हार बैठते हैं। यह वीडियो preety_rawat77 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article