वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क सांप और नेवले के बीच खतरनाक लड़ाई, दोनों का हमला देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की बत्ती गुल हो गई। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

सांप और नेवले के बीच खतरनाक लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप और नेवले के बीच मजेदार लड़ाई
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ फनी होते हैं, तो कुछ वीडियो (Shocking Video) चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Today Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, वीडियो (Animal Fight Video) जो भी लोग उन्हें देखते हैं, पसंद करते हैं और तो और जमकर चटकारे लेते हुए प्रतिक्रिया भी देते हैं। इसी कड़ी में सांप और नेवले की लड़ाई का एक वीडियो (Wildlife Video) सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

ये तो हम सब जानते हैं सांप और नेवले के बीच किस तरह के संबंध हैं। ऐसा कहा जाता है दोनों एक-दूसरे के 'जानी दुश्मन' हैं। इतना ही नहीं सांप और नेवले की लड़ाई तो वर्ल्ड फेमस है। सोशल मीडिया पर भी आपको सांप और नेवले की लड़ाई के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो काफी हाहाकारी है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक भीड़-भाड़ वाली सड़क पर अचानक सांप और नेवले के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। दोनों की लड़ाई देखकर लोग अचानक खड़े हो जाते हैं और आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं। क्योंकि, सांप और नेवला दोनों एक-दूसरे पर खतरनाक तरीके से हमला कर रहे हैं। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे दोनों ना तो रुकने वाले हैं और ना ही कोई हार मानने वाला है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

सांप-नेवले की हाहाकारी लड़ाई

सांप और नेवले की लड़ाई देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। आलम ये है कि लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sounsaini53' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या खतरनाक नजारा है? किसी का कहना है कि नजारा देखकर तो रोंगटे खड़े हो गए। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article