वायरल न्यूज़

Viral Video: दिखाई दिया दुनिया का सबसे मरियल शेर, हालत ऐसी आपको भी आ जाएगी तरस

Weak Lion Video: आप देख सकते हैं कि पगडंडी के किनारे एक मरियल सा जानवर अचानक उठकर चलने लगता है। इस जानवर को देखकर आपको तरस आ जाएगी।

Image

दुनिया का सबसे मरियल शेर (इंस्टाग्राम)

Weak Lion Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। शेर की दहाड़ सुनकर कई किलोमीटर दूर बैठा इंसान भी कांप जाता है। वहीं, सेर की आहट सुनकर भी जंगल के सभी जानवर इलाका छोड़कर भाग जाते हैं। हम सभी जानते हैं कि शेर अपने शिकार को बहुत ही बेरहमी से मारता है। यहां तक कि हाथी और गैंडे जैसे जानवर भी शेर से पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं। शेर का जिस इलाके में शासन होता है, गलती से भी कोई जानवर वहां घुसने की हिम्मत नहीं कर पाता है।

वीडियो देखकर आ जाएगी तरस

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि यह जंगल का राजा शेर है। वीडियो में आपको एक मरियल सा जानवर किसी जंगल में नजर आएगा। आप देख सकते हैं कि पगडंडी के किनारे एक मरियल सा जानवर अचानक उठकर चलने लगता है। इस जानवर को देखकर आपको तरस आ जाएगी। जानवर के बेहद पतले और मरियल से पैर नजर आते हैं। इसके साथ ही उसके शरीर में हड्डियों का जाल लटकता हुआ नजर आता है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर पहले तो प्रतीत होता है कि यह कोई बीमार कुत्ता है। हालांकि, जब जानवर पीछे पलटता है तब जाकर पता चलता है कि यह कोई कुत्ता नहींं बल्कि जंगल का राजा शेर है। आप देख सकते हैं कि शेर बेहद कमजोर हो चुका है। ऐसा लगता है कि उसने महीनों से कुछ खाया नहीं है। इस वीडियो में दिख रहा शेर मरने की स्थिति में नजर आ रहा है। न तो उसकी बाजुओं में कोई दम दिख रहा है और न ही उसकी हरकतों में जंगल के राजा जैसा एटीट्यूड दिखाई दे रहा है। वीडियो को latestkruger नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article