वायरल न्यूज़

VIDEO: कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मगरमच्छ की हवा कर दी टाइट, नजारा देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो कुत्ते मगरमच्छ को नोच-नोच कर परेशान कर रहे हैं। आलम ये है कि इस हमले से मगरमच्छ की हवा टाइट हो गई।

Image

कुत्तों ने मगरमच्छ की हवा टाइट कर दी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्तों ने किया मगरमच्छ पर हमला
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर दिग्गज भी हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक हैरतअंगेज वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें दो कुत्तों ने मगरमच्छ (Wildlife Video) की हवा टाइट कर दी। बड़ी बात ये है कि बेचारा मगरमच्छ की हालत देखकर लोगों को आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं मगरमच्छ को समंदर का सिकंदर कहा जाता है। क्योंकि, पानी के अंदर उसका एकक्षत्र राज चलता है। बड़े-बड़े जानवरों की मगरमच्छ हालत खराब कर देता है। लेकिन, इस वीडियो में कुछ ऐसा नजारा दिखेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं? वीडियो मे आप देख सकते हैं एक मगरमच्छ जमीन पर किसी तरह रेंग रहा है। अचानक दो कुत्ते वहां पहुंच जाते हैं और उसपर हमला करने लगते हैं। मगरमच्छ खुद को बचाने की कोशिश भी करता है। लेकिन, कुत्ते पर उसपर ताबड़तोड़ हमला करते रहते हैं और नोंचते रहते हैं। नजारा देखकर ऐसा लगता है कि मगरमच्छ चाह कर भी खुद को बचा नहीं पा रहा है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हैरतअंगेज नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। हो सकता है ऐसा नजारा पहली बार देख रहे होंगे। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'animal_planet.br' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि कुत्ते ने मगरमच्छ की बैंड बजा दी। कुछ का कहना है कि कुत्ते तो मगरमच्छ से भी ज्यादा खतरनाक निकले। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article