वायरल न्यूज़

Video: शिकार करते हुए कैमरे में कैद हुआ एनाकोंडा, डरा देगा खतरनाक नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 29, 2024, 02:53 PM IST

Wild Animal Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि एनाकोंडा चुपके से पानी से बाहर निकला और झटके में शिकार को दबोच लिया।

Image

एनाकोंडा ने चालाकी से दबोच लिया शिकार। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चुपके से बाहर निकला एनाकोंडा
  • झटके में कर दिया शिकार पर हमला
  • हैरान कर देगा आगे का नजारा

Wild Animal Video: एनाकोंडा को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक सांप है कि हड्डियां तोड़कर शिकार को जिंदा निगल जाता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि कैसे एनाकोंडा चुपके से पानी से बाहर निकला और किनारे पर मौजूद शिकार को खींचकर ले गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। खतरनाक सांप का ये वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शिकार दबोच ले गया एनाकोंडा

फ्रेम की शुरुआत में देखेंगे कि पानी के किनारे पर भेड़-बकरियां आराम से टहल रही हैं। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर किसी को अंदाजा नहीं होता है कि अगले सेकंड कितनी बड़ी मुसीबत आने वाली है। दरअसल पानी के भीतर ही खतरनाक एनाकोंडा शिकार के और करीब आने का इंतजार कर रहा है। शिकार किनारे पर पहुंचता है और हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। आगे देखेंगे कि भेड़ के रडार में आते ही एनाकोंडा पानी से बाहर निकला और भेड़ को ऊपर तरफ खींच लिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया, किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

भेड़ का शिकार करते हुए एनाकोंडा का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Mike Holston नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article