वायरल न्यूज़

शर्त लगा लो! इतना प्यारा वीडियो आज तक नहीं देखा होगा, शख्स के साथ रस्सी कूदने की प्रैक्टिस करते दिखा भालू का बच्चा

भालू के बच्चे के रस्सी कूदने का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो इतना प्यारा है कि इसे देखने के बाद आपके दिल और आंखों को सुकून जरूर मिलेगा।

Image

शख्स के साथ रस्सी कूदता भालू का बच्चा (X/@sciencegirl)

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधा दिल को छू जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स के साथ एक भालू का बच्चा रस्सी कूदने की प्रैक्टिस करते दिख रहा है। यकीन मानिए इतना प्यारा और दिल को खुश कर देने वाला वीडियो रोज-रोज देखने को नहीं मिलता। भालू के बच्चे की मेहनत का यह नजारा इतना मासूम और इतना प्यारा है कि लोगों ने इसे अब तक का सबसे क्यूट वीडियो बता दिया। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद साफ समझ आता है कि सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी बेहद समझदार और प्यारे होते हैं।

रस्सी कूदने की कोशिश करते दिखा भालू का बच्चा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रस्सी घुमा रहा है और उसके सामने एक छोटा सा भालू उसे कूदकर पार करने की पूरी कोशिश कर रहा है। उसकी हर बार यहीं कोशिश रहती है कि वह सही टाइमिंग पर रस्सी को कूदकर पार कर सके। कई बार की कोशिश के बाद भी भालू का बच्चा उस रस्सी को सही टाइम पर पार ही नहीं कर पाता है। लेकिन इतनी असफलता के बाद भी वह निराश नहीं होता और अपनी कोशिश जारी रखता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भालू का बच्चा बार-बार कोशिश करता है और हर बार उसका कॉन्फिडेंस बढ़ता जाता है।

लोगों को काफी पसंद आया यह वीडियो

इस नन्हें से भालू की मेहनत, उसके छोटे-छोटे जंप, उसका उत्साह और सीखने की कोशिश देख लोगों का दिल पिघल गया। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के प्यार भरे कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस वीडियो ने तो आज मेरा दिन ही बना दिया।" दूसरे ने लिखा, "जानवर खेलना, सीखना और इंसानों से जुड़ना पसंद करते हैं, यदि उनके साथ प्यार और सम्मान से पेश आया जाए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article