वायरल न्यूज़

गजब का दिमाग पाया है! टीचर की दी हुई चुनौती को चुटकियों में कर दिया हल, करोड़ों लोगों ने देखा बच्ची का यह Video

सोशल मीडिया पर एक तेज-तर्रार बच्ची का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची को अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है।

Image

बच्ची ने पूरा किया यह चैलेंज (X/@TansuYegen)

कुछ बच्चे बचपन से ही दिमाग से बहुत तेज होते हैं। ऐसे बच्चों का IQ लेवल कमाल का होता है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तेज-तर्रार बच्ची का वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची क्लास में दिए गए टीचर की उलझाने वाली पहेली को चुटकी बजाकर हल कर देती है।

किताबी ज्ञान से ज्यादा जरूरी प्रैक्टिकल ज्ञान

वो कहते हैं कि बच्चों को किताबी ज्ञान से ज्यादा प्रैक्टिकल ज्ञान देना चाहिए। प्रैक्टिकल ज्ञान पर ही पूरा विज्ञान टिका हुआ है। जिसे यह ज्ञान हो गया, उसके लिए ही विज्ञान मजेदार होगा। वायरल वीडियो में इसी ज्ञान को प्राप्त कर चुकी एक बच्ची ने अपनी होशियारी से टीचर और स्कूल के बच्चों समेत पूरे सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल दिया।

टीचर की चुनौती

दरअसल, एक स्कूल के टीचर ने अपने छात्रों को पानी से भरे गिलास में से एक भी बूंद गिराए बिना एक संतरे को निकालने की चुनौती दी थी, जिसे हल करने के लिए बारी-बारी से क्लास के बच्चों ने ट्राई किया, लेकिन कोई भी इस चुनौती को पार नहीं कर पाया। अंत में एक छोटी सी बच्ची आती है और अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करते हुए गिलास में रखे संतरे को बिना पानी की एक बूंद नीचे गिराए संतरे को गिलास से बाहर निकाल लेती है।

बच्ची ने चुटकी बजा कर दिया हल

वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लास के बच्चे बारी-बारी से पानी से भरे ग्लास के पास आते हैं और उसमें अपना हाथ डालकर अंदर पड़े उस संतरे को निकालने लगते हैं, लेकिन इस तरह कोई भी उस संतरे को पानी से बाहर निकालने में कामयाब नहीं हो पाता। अंत में एक छोटी सी बच्ची पानी से भरे ग्लास के पास आती है और उसके अंदर अपना हाथ डालने के बजाय अपनी उंगली को पानी के अंदर डालकर उसे जोर-जोर से गोल-गोल हिलाती है, जिससे संतरा अपने आप ही ऊपर की तरफ आ जाता है और बच्ची उस संतरे को बिना पानी की एक बूंद नीचे गिराए बाहर निकाल लेती है। बच्ची की इस सफलता को देख उसकी दोस्त सब उसे चीयर करती हैं।

साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा यह Video

विज्ञान की झलकी पेश करने वाले इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TansuYegen नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक साढ़े 3 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 2 लाख 32 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने लड़की की तेज बुद्धि की खूब तारीफ की है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article