वायरल न्यूज़

Video: मौत को पहले ही भांप गया था कुत्ता, खतरे से खेलते हुए बचाई अपनी मालकिन की जान

सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग कुत्ते की बहादुरी की तारीफ करते थक नहीं रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता अपनी बहादुरी से अपनी मालकिन की जान बचा लेता है।

Image

कुत्ते ने बचाई अपनी मालकिन की जान (X/@PunsterX)

कहते हैं कि जानवरों के पास इंसानों से भी ज्यादा तेज 'छठी इंद्री' होती है। इस बात को सही साबित करते हुए एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक वफादार कुत्ते को अपनी छठी इंद्री का इस्तेमाल कर अपनी मालकिन की जान बचाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी मालकिन की जान बचाने के लिए मौत के मुंह में कूद पड़ता है। मालकिन की जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है और यह चमत्कार सिर्फ उस कुत्ते ने कर दिखाया है। यह वायरल वीडियो ना सिर्फ कुत्तों की बुद्धिमानी का सबूत देती है बल्कि यह भी साबित करती है कि कुत्ते किसी भी खतरे को पहले ही भांप सकते हैं।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई

वीडियो के शुरुआत में दिखाया गया है कि एक महिला सड़क किनारे किसी कैफे के बाहर शांत सी जगह पर बैठकर चाय-कॉफी पी रही है। बगल में ही उसका कुत्ता शांत बैठा हुआ है। अचानक से कुत्ता बेचैन सा हो जाता है और वह खड़ा होकर भौंकने लगता है। थोड़ी देर जोर-जोर से भौंकने के बाद वह कुर्सी पर बैठी महिला को धकेलते हुए दीवार के एक कोने में कर देता है। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उस रेलिंग से जा टकराती है जहां महिला बैठकर रिलैक्स कर रही थी।

हादसे को पहले ही कुत्ते ने भांप लिया

इस हादसे को महिला के कुत्ते ने पहले ही भांप लिया था। तभी उसने अपनी मालकिन को बचाने के लिए पहले उनकी कुर्सी को दीवार की तरफ धकेला, फिर उन्हें बचाने के लिए उनके सामने दीवार बनकर वह खुद खड़ा हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हादसे में कार के टकराने से वह रेलिंग टूट जाती है और कुत्ता उस रेलिंग में दब जाता है। चेयर के पास रखा टेबल भी कार की टक्कर से उड़ जाता है, लेकिन कुत्ता अपनी मालकिन की जान बचाने के लिए एक ही जगह स्थिर होकर खड़ा रहता है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो को देखने के बाद लोग कुत्ते की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह कुत्ता किसी सुपरहीरो से कम नहीं। वहीं कुछ लोगों ने कुत्ते के इस वीडियो को AI जेनरेटेड बताया। जबकि कुछ ने कुत्तों को दुनिया का सबसे अच्छा जानवर बताया। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PunsterX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 6 लाख से अधिक लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article