वायरल न्यूज़

Viral Video: रेस्टोरेंट में गलत ऑर्डर मिलने पर जमकर चले लात-घूसे, कैमरे में कैद हुआ मारपीट का शॉकिंग नजारा

खाने के गलत ऑर्डर को लेकर एक रेस्टोरेंट में इस कदर बवाल कटा कि दो समूहों के बीच जूतम-पैजार का ठिकाना नहीं रहा। जिसके हाथ जो आया उसी से लगा मारने। हर कोई एक-दूसरे को पटक-पटक कर मारे जा रहा था। इस हिंसक झड़प का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

रेस्टोरेंट में हुई दो समूहों में लड़ाई (X/@JustLookingMon)

टेक्सास में एक व्हाटाबर्गर रेस्टोरेंट में गलत खाने के ऑर्डर को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद तुरंत ही मारपीट में बदल गई। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में घटित घटना को रविवार की तड़के सुबह 3:00 बजे का बताया जा रहा है।

दो समूहों के बीच हुई मारपीट

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह विवाद खाने के गलत ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ था। इस घटना में दो समूहों के बीच मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मारपीट की घटना में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सैन एंटोनियो पुलिस विभाग (एसएपीडी) ने स्थानीय मीडिया केएसएटी को बताया कि इस घटना के जवाब में पुलिस को मौके पर भेजा गया था।

मामले में 7 लोग गिरफ्तार

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इस घटना में एक किशोर को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने आंद्रेस गार्सिया कार्डेनस (21), टायरोन टॉलिवर (21), मिगुएल टोरेस (57), मेइली टोरेस (21), एंड्रयू लोपेज (21), डियोन्टे टॉलिवर (23) और वेरोनिका वाल्डेज (53) को गिरफ्तार किया। इन सभी पर शारीरिक चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया और इन्हें बेक्सर काउंटी जेल ले जाया गया। हालांकि, अगले दिन सभी को रिहा कर दिया गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक लड़के की मां रेबेका ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दूसरे टेबल का ऑर्डर गलती से मेरे बेटे और उसके दोस्तों को दे दिया गया। स्टाफ ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय, अन्य ग्राहकों को बता दिया कि 'उन्होंने आपका खाना ले लिया।'"उन्होंने आगे लिखा, "कुछ ही पलों में उन लोगों ने मेरे बेटे और उसके दोस्तों से सामना किया, और देखते ही देखते यह मामूली गलतफहमी हिंसक हमले में बदल गई।" रेबेका ने कहा, "इस घटना का कोई औचित्य नहीं है। इसे इस हद तक कभी नहीं बढ़ना चाहिए था।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article