वायरल न्यूज़

Watch: स्कूल के आखिरी दिन छात्रों ने तोड़े कुर्सी-मेज, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने ली चुटकी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2024, 11:47 AM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ छात्र अपने स्कूल के आखिरी दिन कुर्सी और मेज तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में स्कूल प्रशासन ने आरोपी छात्रों के खिलाफ एक्शन ने ली है।

Image

कुर्सी मेज तोड़ते हुए छात्रों का वीडियो वायरल

KEY HIGHLIGHTS
  • छात्रों ने तोड़े कुर्सी-मेज
  • स्कूल प्रशासन ने ली चुटकी
  • अभिभावकों के साथ की मीटिंग

Students Broke Chairs And Tables Viral Video: स्कूल में मस्ती करते हुए बच्चों को तो आपने देखा ही होगा। लेकिन कई बार बच्चे अपनी मस्ती के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देखकर बहुत अजीब लगने लगता है। उनके ऐसी कलाकारी कभी-कभी भारी भी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही इन छात्रों के साथ भी हुआ, जो वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुछ छात्र अपने स्कूल के कुर्सी-मेज को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने क्लास में ट्यूबलाइट और स्टैंड खड़े बाइक को भी तोड़-फोड़ दिया। ऐसे में उनकी ये मस्ती उन पर भारी भी पड़ सकती है, इस बारे में उन्होंने नहीं सोचा। ये वीडियो शिवमोगा जिले के एक सरकारी हाई स्कूल का बताया जा रहा है।

कुर्सी मेज तोड़ते हुए छात्रों का वीडियो वायरल

इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो पर स्कूल प्रशासन ने चुटकी लेते हुए सभी आरोपी बच्चों के अभिभावकों संग बैठक की है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने भी रिपोर्ट मांगी है। वैसे देखा जाए तो इस प्रकार की चीजें करना बेहद गलत है, जो छात्रों को अपनी मस्ती के चक्कर में ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, आप अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article