वायरल न्यूज़

हिंदी के पेपर में पूछा बहुवचन का मतलब, छात्र ने जो लिखा देखकर मैडम जी का माथा हुआ खराब, गुस्से में कर डाला ऐसा

Ajab Gajab News: इस आंसर शीट को देखकर मैडम का माथा खराब हो गया है। इसके बाद मैडम गुस्से में ऐसी चीज करती हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Image

फनी आंसर शीट (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर को देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस तस्वीर ने एक छात्र ने हिंदी के पेपर का आंसर लिखा है। स्टूडेंट की यह आंसर शीट (Answer Sheet) इतनी मजेदार है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। हालांकि, इस आंसर शीट को देखकर मैडम का माथा खराब हो गया है। इसके बाद मैडम गुस्से में ऐसी चीज करती हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

आंसर सीट देख छूट जाएगी आपकी हंसी

वीडियो में वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि छात्र ने हिंदी की परीक्षा की आंसर शीट में बहुत ही अनोखे उत्तर लिखे हैं। इन उत्तरों को पढ़कर आप ठहाके मारने पर मजबूर हो जाएंगे। इंस्टाग्राम पर @n2154j अकाउंट द्वारा यह वीडियो को शेयर किया है। दरअसल, हिंदी के पेपर में पहला प्रश्न पूछा गया था, 'संयुक्त व्यंजन (यौगिक व्यंजन) क्या है?' इसके जवाब में छात्र ने लिखा- 'मटर पनीर और सभी मिश्रित सब्जियां संयुक्त व्यंजन हैं।' देखें फनी आंसर सीट-

इसके बाद दूसरा सवाल पूछा गया था- 'भूतकाल किसे कहते हैं?' छात्र ने इसके उत्तर में लिखा, 'जब भूत हमारे काल के रूप में सामने आता है, तो उसे भूतकाल कहा जाता है।' वहींं छात्र ने तो तीसरे सवाल में हद ही कर दी। तीसरा सवाल था- 'बहुवचन क्या है?' इसके जवाब में छात्र ने लिखा- 'ससुराल के वचन सुनने वाली बहु बहुवचन कहलाती है।' इन जवाबों को देखकर एक बार के लिए तो मैडम जी का माथा खराब हो गया होगा। इसके बाद भी मैडम जी ने छात्र को 10 में से 5 अंक दिया और लिखा, 'ये 5 नंबर तुम्हारे दिमाग के लिए हैं, बेटा!'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article