वायरल न्यूज़

Sonu Sood:सोनू सूद ने ट्रेन के गेट पर बैठकर किया सफर, क्या देना चाहते थे मैसेज! रेलवे ने दे डाली ये नसीहत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 5, 2023, 11:43 PM IST

Sonu Sood traveled in train:अभिनेता सोनू सूद ने ट्रेन के गेट के पास बैठकर सफर करने वाला एक वीडियो ट्वीट किया जिसे लेकर नॉदर्न रेलवे ने नाराजगी जताई है।

Image

सोनू सूद ने ट्रेन के गेट पर बैठकर किया था सफर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS

  • सोनू सूद ने कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था
  • जिसमें वह ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करते हुए नजर आए थे
  • सोनू सूद ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर मदद की थी

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करते हुए नजर आए थे, उन्होंने एक वीडियो पोस्‍ट किया था, जिसमें वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर यात्रा करते हुए नजर आए थे जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भारतीय रेलवे ने बकायदा ट्वीट कर सोनू सूद के इस काम की आलोचना की।

रेलवे ने ट्वीट में कहा कि आप रोल मॉडल हैं, आप ऐसा करेंगे तो फैंस के बीच गलत संदेश जाएगा। वहीं इसके बाद सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

सोनू सूद ने ट्वीट किया, 'क्षमा प्रार्थी बस यूं ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वे लाखों गरीब जिनकी जिंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाजों पर गुजरती है, धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए।'

वहीं मुंबई रेलवे पुलिस ने भी सोनू सूद की निंदा की जीआरपी मुंबई ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'फुटबोर्ड पर सफर करना फिल्मों में मनोरंजन का तरीका हो सकता है, लेकिन असल जिंदगी में नहीं! आइए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें और सभी के लिए 'हैप्पी न्यू ईयर' सुनिश्चित करें।

सोनू सूद ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर मदद की

गौर हो कि सोनू सूद ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर मदद की थी उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाया था,उनके इस काम की जमकर सराहना हुई थी और लोगों ने उन्हें रियल लाइफ का हीरो मान लिया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article