वायरल न्यूज़

महिला ने पासपोर्ट को बना दिया डायरी! अंदर निकली ऐसी चीज कि अफसर भी रह गए दंग

इंटरनेट पर इस समय 59 सेकंड का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी पहले तो हैरान रह जाएंगे और बाद में आपको भी हंसी आएगी। जिसमें एक बुज़ुर्ग व्यक्ति अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने पहुंचा उसे नहीं पता था कि उसकी पत्नी ने पासपोर्ट को डायरी बना दिया है।

Image

Video Viral: महिला ने पासपोर्ट को बना दिया डायरी! (फोटो: X/@DPrasanthNair)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो काफी पुराने होते हैं। पर जब इन्हें इंटरनेट पर डाला जाता है। यह एक बार फिर से चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर 59 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुज़ुर्ग व्यक्ति ने अपना पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए जमा किया था। जिन्हें देखने के बाद जांच अधिकारी भी सदमे में आ गए। पासपोर्ट रिन्यू कराने आए शख्स को भी पता नहीं था कि उनके घर में किसी ने इस पासपोर्ट को एक डायरी की तरह इस्तेमाल किया।

आप इस वायरल वीडियो में पासपोर्ट के कई पन्ने देखेंगे। जो मलयालम भाषा में लिखे गए हैं। इन पन्नों पर फोन नंबर, बजट, दूध का हिसाब-किताब और अन्य नोट्स लिखे हुए हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि इस पासपोर्ट का उपयोग नोटबुक की तरह किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से हमें भविष्य के लिए सीख मिलती है कि पासपोर्ट एक अहम दस्तावेज है और इसका सही तरीके से उपयोग करना चाहिए। इस वीडियो को देखने के बाद पहली बार तो आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

अधिकारी भी पासपोर्ट देखने के बाद हैरान रह गए

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @DPrasanthNair नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'एक बुज़ुर्ग सज्जन ने अपना पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए जमा किया था। उन्हें पता ही नहीं था कि उनके घर में किसी ने क्या कर दिया। यह देखकर अधिकारी अभी भी सदमे से उबर नहीं पाए हैं।'

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "उन्होंने अपने पासपोर्ट को फोन डायरेक्टरी के रूप में रखा और उसमें कुछ बजट भी बनाया", दूसरे ने लिखा: "निश्चित रूप से पुराना पासपोर्ट है। आजकल बायोमेट्रिक के कारण पासपोर्ट का तरीका बदल गया है। वे फोटो खींचते हैं और उसे पासपोर्ट पर चिपका देते हैं। यहाँ एक रंगीन फोटो है। निश्चित रूप से पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article