वायरल न्यूज़

Video: इंसानों की आशिकी तो खूब देखी, अब देखिए असली नाग-नागिन का रोमांस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 18, 2022, 06:27 PM IST

Naag Nagin Romance Video: नाग-नागिन का यह प्यार देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि प्यार करते समय नाग-नागिन जमीन से कई फीट ऊपर उठ जा रहे हैं। दोनों नाग-नागिन ने एक-दूसरे के शरीर को खुद में लपेट रखा है।

Image

नाग नागिन रोमांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाग-नागिन रोमांस वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो देखकर हार बैठेंगे अपना दिल
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

Nag Nagin Romance Video: आपने फिल्मों और रियल लाइफ में भी इंसानों के बीच खूब प्यार देखा होगा। प्रेमी अपनी प्रेमिका और प्रेमिका अपने प्रेमी से दिल-ओ-जान से प्यार करती है। दूसरी तरफ नाग-नागिन भी एक-दूसरे से खूब प्यार करते हैं। इंटरनेट पर इन दिनों एक नाग-नागिन का वीडियो धूम मचा रहा है। नाग-नागिन का यह प्यार देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

नाग-नागिन का प्रेम

वीडियो किसी खेत का लग रहा है, जिसमें नाग-नागिन एक-दूसरे से लिपटकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। शायद ही आपने ऐसा वीडियो कभी देखा होगा। आप देख सकते हैं कि प्यार करते समय नाग-नागिन जमीन से कई फीट ऊपर उठ जा रहे हैं। दोनों नाग-नागिन ने एक-दूसरे के शरीर को खुद में लपेट रखा है। कभी वह हवा में लहराते नजर आ रहे हैं तो कभी जमीन पर लेटकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो लोगों को खूब लुभा रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो को snake._.world नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तकरीबन दस फीट लंबे नाग-नागिन का एक-दूसरे के प्रति प्यार देखकर सांप लवर काफी खुश हो रहे हैं। वहीं कई लोगों को वीडियो हैरान कर रहा है। जबकि कई लोगों को यह दृश्य बहुत खूबसूरत लग रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article