वायरल न्यूज़

शिकार करने आए कोबरा को ही निगल गया मेंढक, दिखा रोंगटे खड़े करने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 21, 2025, 01:06 PM IST

Animal Fight Video: रोंगटे खड़े करने वाले नजारे में देखेंगे सांप बिल्ली से लोहा लेने में जुटा था तभी मेंढक भी वहां पहुंच गया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Image

वीडियो किसी को भी हैरान करे दगा। (Photo/Twitter)

Animal Fight Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है सचमुच हमारे होश उड़ जाते हैं। देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो सचमुच आपके होश उड़ाने वाला है। वायरल वीडियो सांप और बिल्ली की लड़ाई से जुड़ा है। इसमें किंग कोबरा सामने खड़ी बिल्ली को मात देने की कोशिश में जुटा है। बिल्ली आगे बढ़ती है कोबरा उसे डसने की कोशिश करता है।

सांप निगल ने लगा मेंढक

मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर सचमुच किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कोबरा बिल्ली से लोहा लेने की कोशिश में जुटा है तभी मेंढक उसके करीब पहुंच गया। मेंढक ने एक झटके में कोबरा की पूंछ दबोच ली और उसे जिंदा निगलने लगता है। इधर कोबरा अभी भी बिल्ली को पीछे करने की कोशिश में जुटा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

एक्स पर देखें वायरल वीडियो

आखिर में देखेंगे कोबरा का आधे से ज्यादा शरीर अब मेंढक के पेट में है। इधर कोबरा अभी भी खुद को बिल्ली से बचाने की कोशिश में जुटा है। मालूम हो कि रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो एक्स पर @creepydotorg नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article