वायरल न्यूज़

Viral Video: स्विमिंग पूल में मजे से नहा रहे थे लोग, तभी नहाने आ गया विशालकाय सांप, दिल थामकर देखें फिर क्या हुआ...

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय सांप स्विमिंग पूल के अंदर पहुंच गया। फिर जो हुआ उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Image

हैरतअंगेज नजारा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्विमिंग पूल के अंद पहुंचा सांप
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारे (Shocking Video) तो सोच से पड़े होते हैं। यूजर्स इन वीडियो (Today Trending Video) को काफी पसंद भी करते हैं और मजे लेते हुए इस पर प्रतिक्रिया भी देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Snake Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक विशालकाय सांप लोगों के साथ स्विमिंग करने के लिए पहुंच गया।

आमतौर पर सांप का नाम सुनकर ही लोगों के हाथ-पांव फूलने लगते हैं। ऐसे में जब कभी किसी का सामना सांप से हो जाता है, तो वो दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, जरा सोचिए आप पानी के अंदर मस्ती कर रहे हैं और उसी बीच विशालकाय सांप आपके साथ मस्ती करने के लिए पहुंच जाए, तो क्या होगा? जाहिर सी बात है अच्छे-अच्छों का कलेजा कांप जाएगा। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्विमिंग पूल के अंदर मस्ती करते हुए लोग नहा रहे हैं, उसी बीच एक विशालकाय सांप पानी के अंदर पहुंच जाता है। सबसे बड़ी बात ये है सांप को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो भी मस्ती के मूड में है। लेकिन, सांप को देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। अंत में क्या होता है आप खुद इस वीडियो को देख लें...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'fatsoesfamilyreptiles' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 38 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- लगता है सांप भी पार्टी मनाने आया है। एक ने लिखा- कितना खतरनाक सांप है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article