वायरल न्यूज़

Video: अपने छोटे भाई को बचाने के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई बहन, दिल जीतने वाला वीडियो इंटनरेट पर वायरल

Viral Video: वायरल हो रहा यह वीडियो एक 5 साल की नन्हीं बच्ची का है। वह इस वीडियो में अपने 3 साल के भाई के लिए ढाल बनकर खड़ी दिखाई दे रही है। इस वीडियो में छोटे भाई के लिए बड़ी बहन का प्यार देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

Image

भाई-बहन का वीडियो (एक्स- @gharkekalesh)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं। वहीं कई वीडियो इमोशनल कर देने वाले होते हैं, जो लोगों की आंखों को नम कर देते हैं। आपने भाई-बहन के प्रेम वाले कई तरह के वीडियो इंटरनेट पर देखे होंगे। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में छोटे भाई के लिए बड़ी बहन का प्यार देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

भाई-बहन का प्यारा वीडियो वायरल

वायरल हो रहा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक 5 साल की नन्हीं बच्ची का है। वह इस वीडियो में अपने 3 साल के भाई के लिए ढाल बनकर खड़ी दिखाई दे रही है। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 साल के बच्चे ने कोई गलती कर दी है। जिससे उसके पापा उसे डांट लगा रहे होते हैं। इसके बाद 5 साल की बहन अपने भाई के प्यार में पापा के सामने खड़ी हो जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्ची बड़े ही दमदार अंदाज में अपने पापा से कहती है कि वह भाई को डांट न लगाएं। आप देख पाएंगे कि जैसे ही पापा थोड़ी ऊंची आवाज में भाई से पूछते हैं कि तुमने मिट्टी क्यों खाई? इसके बाद बड़ी बहन अपने भाई के बचाव में उतर आती है। वह कहती है कि 'पापा, मेरे भाई को डांटो मत और मारना भी मत।' बच्ची की बात आपका दिल जीत लेगी। आप देख पाएंगे कि वह अपने छोटे भाई को गले से लगा लेती है। वह अपने पापा से कहती है कि 'मैं इसे अपने पास रखूंगी, आप इसे मत डांटो।' इस दिल जीत लेने वाले वीडियो को @Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article