वायरल न्यूज़

Video: पहाड़ से घिसटता हुआ आया और पानी में गिरा छपाक, पिकनिक मनाने आए शख्स के साथ जो हुआ देखकर कांप जाएंगे

Viral Video:वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स झरने की चोटी पर चढ़कर नीचे घिसटने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, उसे नहीं पता था कि पहाड़ में फिसलन काफी ज्यादा है। वह आराम से ऊपर चढ़कर घिसटने की कोशिश​​ करता है।

Image

शख्स के साथ हुआ हादसा (इंस्टाग्राम)

Viral Video: छुट्टी के दिनों में हम सब अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने जरूर जाते हैं। ज्यादातर लोग पहाड़ों पर पिकनिक मनाने जाते हैं। गर्मी में लोग नदी-झरनों के पास पिकनिक मनाते देखे जाते हैं। इस दौरान लोग झरने में नहाते भी नजर आते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जो एक झरने के पास पिकनिक मनाने पहुंचा था।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स झरने की चोटी पर चढ़कर नीचे घिसटने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, उसे नहीं पता था कि पहाड़ में फिसलन काफी ज्यादा है। वह आराम से ऊपर चढ़कर घिसटने की कोशिश करता है। इसके बाद तेजी से फिसलता हुआ आकर पानी में गिरता है। वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि शख्स को इस पूरी प्रक्रिया के दौरान काफी गंभीर चोट लगी होगी। सबसे पहले आप देखें यह हैरान करने वाला वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंचाई से गिरने के बाद शख्स को काफी देर तक कुछ समझ नहीं आता है। एक तरह से वह बदहवास हो जाता है। आप देख सकते हैं कि पानी में नहा रहे लोग उसे बचाने की कोशिश करते हैं। वैसे तो शख्स को अंदरूनी चोटें काफी आई होंगी, लेकिन गनीमत यह रही कि उसे बड़ी चोट नहीं लगती है। वायरल वीडियो को tarunreddydalli नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article