वायरल न्यूज़

Shocking Accident Video: बाइक से फिसलकर बस के नीचे आया शख्स, किस्मत ने दिया साथ, मौत को हराया

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 27, 2023, 07:15 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक्सीडेंट के इस वीडियो को देखने के बाद इस बात पर तो यकीन हो ही जाएगा कि जाको राखे साईंया मार सके ना कोई। जी हां इस वीडियो में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार सड़क पा जा रहा होता है और अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह ट्रक के नीचे आ जाता है।

Image

बाइक से फिसलकर बस के नीचे आया शख्स(Source:twitter)

दनियाभर में सड़क दुर्घटनाओं के मामले दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक्सीडेंट की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। एक्सीडेंट का सबसे बड़ा कारण है ट्रैफिक नियमों का पालन ना करना और बहुत ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाना है। सड़क दुर्घटना से बचने के लिए आप ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ज्यादा तेज गाड़ी ना चलाएं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्सीडेंट से जुड़ी कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

एक्सीडेंट का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक्सीडेंट के इस वीडियो को देखने के बाद इस बात पर तो यकीन हो ही जाएगा कि जाको राखे साईंया मार सके ना कोई। जी हां इस वीडियो में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार सड़क पा जा रहा होता है और अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह ट्रक के नीचे आ जाता है। लेकिन किस्मत उसका साथ देती है और वह मौत को हरा देता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे तेज रफ्तार बाइक सवार फिसलकर बस के नीचे आ जाता है। तेज रफ्तार बस उस बाइक सवार के उपर से गुजर जाती है और बाइक सवार को खरोच तक नहीं आता।

ट्विटर पर शेयर किया गया वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं तो कई लोग भौचक्के हैं। इस वीडियो को Vicious Videos नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि इस वीडियो को 900 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article