Snake Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जीवों में से एक होते हैं। कई लोग सांप का नाम सुनते ही डरकर भाग खड़े होते हैं। वहीं कुछ लोग इतने दिलेर होते हैं कि वह सांप को खिलौना समझ लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो एक छोटी सी मासूम बच्ची और एक विशालकाय सांप से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मासूम बच्ची उस विशालकाय सांप के साथ मस्ती करने लग जाती है।
वीडियो देखकर आपके मुंह से निकल जाएगी चीख
बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सांप के साथ बिल्कुल भी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। सांप कब पलटकर हमला कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि, वीडियो में दिख रही बच्ची को इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। वह इतने भारी-भरकम सांप के साथ बड़े ही मजे से खेलती नजर आ रही है। उसे जरा सा भी फर्क नहीं पड़ रहा है कि अगर सांप अपना मुंह खोल दे तो उसे कच्चा निगल जाएगा। इस वीडियो को देखकर यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। देखें वीडियो-
वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि एक बार सांप बच्ची के पास फन उठाकर भी खड़ा हो जाता है। हालांकि, बच्ची सांप के साथ किसी दोस्त की तरह खेलती नजर आती है। वह पहले सांप के फन के पास जाती है। इसके बाद वहीं बैठ जाती है। यहां तक कि सांप भी बच्ची के चेहरे पर अपना फन रख देता है। यह देखकर बच्ची बिल्कुल भी नहीं डरती है, बल्कि वह जोर-जोर से खिलखिलाकर हंसने लगती है। बच्ची के इस बेखौफ अंदाज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उस पर फिदा हो गए हैं।
