वायरल न्यूज़

Shocking Video: पहले लगा पेड़ की जड़ें हैं, पास जाते ही निकला विशाल अजगरों का खौफनाक झुंड, देखें वीडियो

Ajgar Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर पड़ा ढेर पहले पेड़ की जड़ों जैसा दिखता है, लेकिन असल में वह कई बड़े अजगरों का झुंड निकलता है। इस घटना ने लोगों को जंगल और पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहने की बड़ी सीख दी है।

Image

पत्थर मारते ही हिलने लगा ढेर (Photo: Instagram/rakeshsolan)

Python Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सतर्क रहने की बड़ी सीख दी है। खासकर उन लोगों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है, जिन्हें पहाड़ों या जंगलों में घूमना पसंद है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा इलाके का है। यहां गहलियां क्षेत्र के पास कलोथरे वाली माता मंदिर के आसपास कुछ लोगों ने जमीन पर एक अजीब सा गुच्छा देखा। पहली नजर में वह सूखी लकड़ियों या पेड़ की जड़ों का ढेर लग रहा था। मोटी और उलझी हुई आकृतियों को देखकर किसी को भी यही लगता कि यह सामान्य चीज है, इसलिए लोग उसे नजरअंदाज करते रहे।

कुंडली मारकर बैठे थे अजगर

लेकिन असली सच्चाई तब सामने आई, जब वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उत्सुकता में उस गुच्छे की ओर एक पत्थर फेंक दिया। जैसे ही पत्थर उस ढेर से टकराया, अचानक पूरा गुच्छा हिलने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। थोड़ी ही देर में साफ हो गया कि वह कोई लकड़ी या जड़ नहीं, बल्कि कई बड़े-बड़े अजगर थे, जो एक साथ कुंडली मारकर बैठे हुए थे। यह नजारा इतना चौंकाने वाला था कि लोगों के होश उड़ गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो (Kangra Himachal python video) सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं।

जंगल या पहाड़ी इलाकों में घूमते समय रहें सतर्क

इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग, खासकर जंगल के पास रहने वाले, काफी डर गए हैं। मामले की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है, ताकि आगे किसी तरह का खतरा न हो। जानकारों के मुताबिक एक ही जगह पर इतने बड़े आकार के कई अजगरों का एक साथ दिखाई देना बहुत ही दुर्लभ होता है। यह घटना लोगों को यह सिखाती है कि जंगल या पहाड़ी इलाकों में किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी दिखने वाली सामान्य चीज भी खतरनाक हो सकती है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर यह वीडियो rakeshsolan नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article