वायरल न्यूज़

Shocking Video: ट्रेन में 'गंदा काम' कर रही थी लड़की, यात्री ने वीडियो बनाया और इंटरनेट पर डाल दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 28, 2023, 07:36 AM IST

Girl Shocking Video: एक लड़की ट्रेन में खुलेआम सिगरेट फूंकती दिखाई दे रही है। उसे किसी का डर नजर नहीं आ रहा है। वह ट्रेन की भीड़ में मजे से सिगरेट के कश लगा रही है। टाटा कटिहार ट्रेन में यह देखने को मिला।

Image

लड़की का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन में सिगरेट फूंक रही थी लड़की
  • यात्री ने मोबाइल से बना लिया वीडियो
  • वीडियो कर दिया इंटरनेट पर शेयर

Girl Shocking Video: ट्रेन में यात्रा के दौरान कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। ट्रेन में जिस प्रकार बिना टिकट यात्रा करना अपराध है, वैसे ही ट्रेन में बीड़ी-सिगरेट पीने की मनाही होती है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे ट्रेन में सिगरेट पीते नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन में एक लड़की ऐसा काम करती नजर आ रही हैं। जिसे देखकर किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा। यह तो सबको पता होता है कि ट्रेन में सिगरेट पीने पर पकड़े जाएं तो भारी जुर्माना लगाया जाता है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

अगर ट्रेन में सिगरेट पिया जाय तो यह अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इसके बावजूद एक लड़की ट्रेन में खुलेआम सिगरेट फूंकती दिखाई दे रही है। उसे किसी का डर नजर नहीं आ रहा है। आप देख सकते हैं कि ट्रेन के अंदर कई सारे लोग बैठे हुए हैं। इन लोगों के बीच में एक लड़की सिगरेट फूंक रही है। लड़की बड़े आराम से कश पर कश खींचे जा रही है, जबकि कोई भी उसे टोकने की हिम्मत नहीं उठा पाता है। इस बीच एक युवक ने लड़की का वीडियो बना लिया। देखें वीडियो-

ट्रेन में आपको कई सारे लोग बैठे दिख रहे हैं। यहां तक कि जगह न होने की वजह से कुछ लोग नीचे फर्श पर बैठे हुए हैं। वहीं पर एक लड़की खड़ी है।वह ट्रेन की भीड़ में मजे से सिगरेट के कश लगा रही है। उसे बिल्कुल भी पकड़े जाने का डर नहीं है। वीडियो के अनुसार, टाटा कटिहार ट्रेन में यह देखने को मिला। यह लड़की आसनसोल से चढ़ी थी। वीडियो को @Parmana93518260 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, ‘इन लड़कियों ने रात भर गांजा और सिगरेट पिया है।’

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article