वायरल न्यूज़

Shocking: इस वीडियो को देखने के बाद जिंदगी में कभी नहीं खाएंगे चाऊमीन, मरे हुए कीड़े आए नजर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 7, 2024, 05:09 PM IST

Insects in Chowmein Video: एक शख्स चाऊमीन का वीडियो बनाता दिख रहा है। वीडियो बना रहा शख्स एक जगह चाऊमीन पर जूम करता है। इसके बाद जो नजर आता है, वह आपका होश उड़ाने के लिए काफी है।

Image

चाऊमीन में दिखे कीड़े (इंस्टाग्राम)

Insects in Chowmein Video: चाऊमीन के शौकीन लोग इसे खाने के लिए कहीं भी जाने को तैयार रहते हैं। स्ट्रीट फूड में चाऊमीन काफी पॉपुलर होता है। आपने देखा होगा कि छोटे-मोटे कस्बों में भी ठेले पर चाऊमीन बिकती दिखाई दे जाती है। इसके साथ ही बड़े शहरों में आपको आसानी से चाऊमीन बिकते दिख जाएगी। अगर आप भी चाऊमीन के शौकीन हैं, तो आपको यह वीडियो गौर से देखना चाहिए। आप इस वीडियो को देखकर हो सकता है कि चाऊमीन खाना पूरी तरह बंद कर दें।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नजर आता है कि किसी ठेले में ढेर सारा चाऊमीन बना हुआ रखा है। इस दौरान वहां दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हुई है। इसमें से एक शख्स चाऊमीन का वीडियो बनाता दिख रहा है। वीडियो बना रहा शख्स एक जगह चाऊमीन पर जूम करता है। इसके बाद जो नजर आता है, वह आपका होश उड़ाने के लिए काफी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चाऊमीन में दो बड़े-बड़े कीड़े मरे पड़े हैं। देखें वीडियो-

सिर्फ यही नहीं चाऊमीन में कीड़े कई जगह नजर आ रहे हैं। यह कीड़े कोई छोटे-मोटे कीड़े नहीं बल्कि बड़े कीड़े हैं। अब इस वीडियो को देखकर क्या आपका मन कभी चाऊमीन खाने का करेगा? वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को sandeep_jalndhriya1984 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'नूडल्स में निकले कीड़े।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article