Tiger Leopard Fight: टाइगर और तेंदुआ दोनों ही खतरनाक शिकारी होते हैं। अपने शिकार को दोनों पल भर में मौत की नींद सुला देते हैं, लेकिन सोचिए जरा अगर टाइगर और तेंदुए की लड़ाई हो जाए तो कौन जीतेगा। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। तस्वीर में एक खतरनाक शिकारी जंगल के दूसरे खतरनाक शिकारी को मारकर खाता दिख रहा है। यह देखकर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है।
टाइगर ने किया तेंदुए का शिकार
सभी जानते हैं कि टाइगर तेज रफ्तार वाला शिकारी है, वहीं तेंदुए के पास बेशुमार ताकत होती है। दोनों के पंजे में इतनी ताकत होती है कि वह पंजा मारकर हाथी का भी मांस निकाल सकते हैंं। इन दोनों फुर्तीले जानवरों की लड़ाई का जो रिजल्ट निकला, वह वाकई में हैरान करने वाला है। तस्वीर राजस्थान के रणथंभौर से सामने आई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि टाइगर ने एक तेंदुए का शिकार कर लिया है। सिर्फ यही नहीं बल्कि वह उसे नोंचकर खा जाता है। देखें तस्वीरें-
तस्वीर को प्रोफेशनल वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हर्षा नरसिम्हामूर्ति ने क्लिक की है। इन तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि एक टाइगर एक तेंदुए को अपना शिकार बना सकता है।हर्षा नरसिम्हामूर्ति ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'रणथंबौर में अद्भुत प्राकृतिक नजारा दिखा। हमने जैसे ही जोन-4 में प्रवेश किया, एक बाघ तेंदुए को खाता दिखाई दिया। इस रात में या फिर सुबह शिकार बनाया गया होगा। हम खुशकिस्मत थे जो हमें यह देखने को मिला कि एक शिकारी दूसरे शिकारी को खा रहा है। 15 मिनट खाने के बाद टाइगर उसे गहरे नाले में ले जाकर गायब हो गया।'
