वायरल न्यूज़

VIDEO: बब्बर शेर ने खतरनाक तरीके से शख्स को दबोचा, फिर जो हुआ उसने धर्राटे काट दिए

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 15, 2023, 11:32 AM IST

Lion Attack Video: सोशल मीडिया पर शेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खतरनाक तरीके से शख्स को दबोच रखा है। इस नजारे को देखकर लोगों के पसीने छूट गए।

Image

शेर का खतरनाक अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेर का खतरनाक अंदाज
  • शख्स को जबरदस्त तरीके से शेर ने दबोचा
  • वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Sher Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Lion Ka Video) शामिल होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Lion Attack Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक बब्बर शेर ने शख्स को खतरनाक तरीके से दबोच रखा है। फिर जो हुआ उसे देखकर यूजर्स की बोलती बंद हो गई।

शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है। क्योंकि, उसके सामने किसी की एक नहीं चलती है। बड़े-बड़े जानवरों को शेर मिनटों में धूल चटा देता है। कई जानवर तो शेर को देखते ही भाग खड़े होते हैं। ऐसे में जरा सोचिए, अगर शेर किसी इंसान को दबोच ले तो उसकी क्या हालत होगी? इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको यही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Sher Ka Viral Video) में आप देख सकते हैं विशालकाय शेर कितनी ताकत से शख्स को दबोचे हुए है। शख्स खुद को बचाने की लगातार कोशिश कर रहा है। लेकिन, शेर उसने छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। आखिर शेर उसके साथ करता क्या है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

शेर का खतरनाक अंदाज

वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'fatima.tanz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ये जानलेवा हो सकता है। वहीं, कुछ को तो यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article