वायरल न्यूज़

Viral Video: ठेले वाले की दरियादिली देख नम हो जाएंगी आंखें, दिलदारी देख फैन हुए यूजर्स

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 20, 2024, 01:57 PM IST

ट्विटर पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो दया और करूणा का एक अद्भुत उदाहरण है। इस वीडियो में एक केला बेचने वाला गली के आवारा कुत्तों को केला खिलाते हुए नजर आ रहा है।

Image

कुत्तों को केला खिलाते हुए ठेले वाले का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ठेले वाले ने कुत्तों को खिलाया केला
  • दिल खुश कर देने वाला नजारा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Feeding Bananas To Street Dogs: मानवता और दया नाम की चीज अब कम ही देखने को मिलती है। अब काफी कम लोग ऐसे दिखते हैं, जो दूसरों की मदद करते हो या भूखों को खाना खिलाता हो। ऐसे में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो दया और मानवता की मिशाल है। इसमें एक ठेले ने आवारा कुत्तों के साथ जो किया, उसे देख आप उसकी जमकर तारीफ करेंगे। आइए देखते हैं पूरा वीडियो..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक केला बेचने वाले शख्स ने गली के आवारा कुत्तों को केला खिलाया। अब आज के समय में तो ऐसा काफी कम ही देखने को मिलता है, जब कोई जानवरों का पेट भरता हो। क्योंकि अमूमन लोग कुत्तों को मारकर भगा देते हैं। ऐसे में उसकी दरियादिली लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं।

कुत्तों को केला खिलाते हुए ठेले वाले का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दिल से अमीर होना हर किसी के बस की बात नहीं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोगों के लिए दिल से दुआ करनी चाहिए। बता दें, इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 46 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे 1.2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article