वायरल न्यूज़

Video: दादी की हिम्मत देख बड़े-बड़े स्टंटबाज के छूट जाएंगे पसीने, साड़ी पहनकर चट्टान से नदी में लगाई छलांग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 12, 2023, 01:43 PM IST

Shocking Video: 20 सेकेंड का यह वीडियो लोगों को चौंका रहा है। वीडियो को IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि है साड़ी पहने महिलाओं का ग्रुप तमिलनाडु की थमिराबरानी नदी में गोता लगा रहा है।

Image

शॉकिंग वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • वीडियो देखकर उड़ जाएगी नींद
  • बड़े-बड़े स्टंटबाज के भी छूट जाएंगे पसीने

Shocking Video: गहरी नदी को देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। बहुत सारे लोगों को पानी से डर लगता है और वह नदी में नहाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। दूसरी तरफ एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दादी की हिम्मत देखकर बड़े-बड़े स्टंटबाज के पसीने छूट जाएंगे। यह दादी ऊंची चट्टान पर खड़ी होकर नदी में ऐसे डाइव मार रही हैं, जैसे कोई गोताखोर हों। दादी का वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की भी आंखें खुली की खुली रह गई हैं।

वीडियो देखकर रह जाएंगे शॉक्ड

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी इस गहरी नदी में स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर नहीं बल्कि साड़ी पहनकर छलांग लगा रही हैं। दादी का अंदाज लोगों को हैरत में डाल रहा है। वीडियो को IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि है साड़ी पहने महिलाओं का ग्रुप तमिलनाडु की थमिराबरानी नदी में गोता लगा रहा है। 20 सेकेंड का यह वीडियो लोगों को चौंका रहा है। आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला बड़ी एक्साइटमेंट के साथ नदी में गोता लगा रही हैं। देखें हैरान करने वाला वीडियो-

नदी में गोता लगाते समय दादी के चेहरे पर डर का कोई भाव नजर नहीं आ रहा है। वह पूरी दिलेरी से नदी में छलांग लगाती दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए IAS अधिकारी ने कैप्शन में लिखा, 'तमिलनाडु के कल्लिदैकुरिची में साड़ी पहने बुजुर्ग महिलाओं को थमिराबरानी नदी में इतने आराम से गोता लगाते हुए देखकर काफी हैरान हूं। मुझे बताया गया कि इस काम में ये लोग परफेक्ट हैं। क्योंकि ये रोजाना ही इस तरह गोता लगाती हैं। ये वीडियो प्रेरक है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article