वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क अचानक पलट गई स्कूटी, फिर मचा ऐसा धमाल देखकर थर्रा जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 17, 2023, 10:00 AM IST

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप जरूर एक पल के लिए सन्न रह जाएंगे।

Image

एक्सीडेंट का चौंकाने वाला वीडियो, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चौंकाने वाला एक्सीडेंट का वीडियो
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको रोजाना एक से एक झन्नाटेदार वीडियो (Accident Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Accident Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, कुछ मामलों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Shocking Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक स्कूटी बीच सड़क पर अचानक पलट गई। उसके बाद जो हुआ उसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं होगी।

आज तक आपने एक्सीडेंट के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ एक्सीडेंट ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की चीख तक निकल जाती है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं भीड़भाड़ वाली सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ियां आ-जा रही हैं। अचानक एक कार सड़क पर मुड़ने लगती है। तभी एक स्कूटी वाला वहां पहुंच जाता है और कार को देखते ही वो जोरदार ब्रेक मारता है, जिससे स्कूटी पलट जाती है और स्कूटी पर बैठे सभी लोग जमीन पर जोरदार तरीके से गिर पड़ते हैं। इसके बाद स्कूटी वाला ऐसा धमाल मचाता है, जिसे देखक लोग हैरान रह गए। स्कूटी वाला दो लोगों को वहीं छोड़ देता है और गाड़ी स्टार्ट करके अनोखे अंदाज में वहां से फरार हो जाता है। यकीन मानिए वीडियो देखकर आप भी एक पल सन्न रह जाएंगे।

चौंकाने वाला नजारा

तो आपने देखा नजारा...यकीनन इस नजारे पर आपको यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'nir_ukt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां मजे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article