वायरल न्यूज़

पाकिस्तान गए विदेशी टूरिस्ट ने चखा वहां का स्ट्रीट फूड, खाने को जो मिला, उसे देख सिकोड़ लिए नाक

विदेश से आया एक टूरिस्ट पाकिस्तान के कराची की गलियों में स्ट्रीट फूड खाने जा पहुंचा। वह वहां के खाने-पीने की चीजों को चखकर कीमत के अनुसार उनकी क्वालिटी बताता और फिर उन्हें रेटिंग भी देता है। फिलहाल युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

Image

वेजरोल खाते हुए विदेशी युवक (Instagram/@hugh.abroad)

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के तमाम वीडियो आते रहते हैं, जिनमें अक्सर देखा जा सकता है कि पाकिस्तान कभी भी अपनी फजीहत कराने से बाज नहीं आता। हाल में एक और मौके पर पाकिस्तान की तगड़ी बेइज्जती हो गई। दरअसल, एक विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पाकिस्तान गया था और उसने वहां की एक दुकान पर स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा, जिसके बाद उसे वहां का स्ट्रीट फूड कुछ खास पसंद नहीं आया और उसने उसे रेटिंग देते हुए 10 में से मात्र 2 स्टार दिए। सोशल मीडिया पर इस टूरिस्ट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वेजरोल किया टेस्ट

वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी युवक पाकिस्तान की गलियों में पहुंचा हुआ है। वह वहां एक स्ट्रीट फूड की दुकान देखकर दुकानदार के पास चला जाता है, जिसके बाद वह दुकानदार से एक वेजरोल खाने को मांगता है। दुकानदार वेजरोल को पैक कर उसे दे देता है। इस दौरान वह विदेशी युवक दुकानदार से उस वेजरोल की कीमत पूछता है। दुकानदार वेजरोल की कीमत 40 रुपए बताता है। फिर वह विदेशी युवक उस वेजरोल को चखकर उसकी कीमत और क्वालिटी के हिसाब से वेजरोल को रेटिंग देता है।

वेजरोल को दी सबसे खराब रेटिंग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक ने जैसे ही वेजरोल की पहली बाइट ली, उसने अपने नाक सिकोड़ लिए। वीडियो में युवक का चेहरा देखकर ही पता चल रहा है कि उसे वह वेजरोल कुछ खास पसंद नहीं आया। वह बताता है कि वेजरोल बहुत ही सख्त है और वह उसे ढंग से खा भी नहीं पा रहा है। युवक बताता है कि इस वेजरोल में बस नाममात्र की सब्जी डली हुई है। वीडियो में विदेशी युवक ने इस रोल को सबसे खराब रेटिंग दी है। युवक ने वेजरोल को 10 में से सिर्फ 2 अंक दिए।

स्कॉटलैंड का है टूरिस्ट

वीडियो में दिख रहा युवक स्कॉटलैंड का है। वह पाकिस्तान के टूर पर निकला हुआ है। जहां वह कराची के फूड्स को रेटिंग दे रहा है। वीडियो को युवक ने अपने इंस्टाग्राम पेज @hugh.abroad पर अपलोड किया है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान ट्रिप की कई सारी वीडियो वायरल हो रही हैं। फिलहाल युवक के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article