वायरल न्यूज़

OMG: पहली बार सांस लेते कैमरे में कैद हुआ पेड़, वैज्ञानिकों ने शेयर किया आंखें खोल देने वाला Video

Viral Video: एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पेड़ के सांस लेने की प्रक्रिया साफ नजर आ रही है। इस वीडियो ने लोगों को चकित कर दिया है। वीडियो में पेड़ को सांस लेते देखा जा सकता है।​​

Image

सांस लेता दिखा पेड़ (इंस्टाग्राम)

Viral Video: बचपन से हम सभी पढ़ते आ रहे हैं कि पेड़ भी सांस लेते हैं। हालांकि, इंसानों के उलट वह कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। आपने खुद के सांस लेने की प्रक्रिया महसूस की होगी। कई बार आपने इंसान के सांस लेने की प्रक्रिया अपनी आंखों से भी देखी होगी। लेकिन शायद की कभी पेड़ों के सांस लेने की प्रक्रिया आपने कभी देखी होगी। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पेड़ के सांस लेने की प्रक्रिया साफ नजर आ रही है। इस वीडियो ने लोगों को चकित कर दिया है। वीडियो में पेड़ को सांस लेते देखा जा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन के रिसर्चर्स समेत बड़े प्लांट बायोलॉजी इंस्टीट्यूशन के साइंटिस्ट्स ने पहली बार एडवांस्ड इमेजिंग और डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल करके रियल टाइम में पेड़ों के सांस लेने की प्रक्रिया को कैप्चर किया है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि स्टोमेटा नाम के माइक्रोस्कोपिक पोर्स गैस एक्सचेंज करने के लिए कैसे खुलते और बंद होते हैं। इस वीडियो में साफ पता चलता है कि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड कैसे लेते हैं। इसके साथ ही पेड़ ऑक्सीजन और पानी की भाप छोड़ते भी दिखाई दे रहे हैं। इससे पौधों के अडैप्टेशन, पानी के रेगुलेशन, फोटोसिंथेसिस और रेजिलिएंस के बारे में नई जानकारी मिलती है। इससे फसल की एफिशिएंसी को बेहतर बनाने और एनवायरनमेंटल स्ट्रेस पर पौधों के रिस्पॉन्स को समझने में मदद मिल सकती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article