वायरल न्यूज़

VIDEO: स्कूल का पंखा ही खोल लाया स्कूली छात्र, पकड़ लिया तो दिया मजेदार जवाब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 21, 2024, 09:11 AM IST

Today Funny Video: वीडियो में देखेंगे कि स्कूली छात्र अपनी क्लास का पंखा खोलकर ही घर पहुंच गया। अब छात्र से सवाल पूछा तो उसने भी बड़ा गजब का जवाब दिया जो खूब हंसाने वाला है।

Image

क्लास से पंखा खोलकर अपने घर ले गया छात्र। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्लास का पंखा ही खोल लिया
  • घर लेकर पहुंच गया छात्र
  • पूछा तो मिला मजेदार जवाब

Today Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अजब-गजब वीडियो की भरमार है। मगर इनमें भी कभी-कभी ऐसा नजारा दिखाई देता है कि सचमुच चौंक जाते हैं। देखकर हंसी भी बहुत आती है कि कभी ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक स्कूली छात्र क्लास से पंखा खोलकर घर ले आया। छात्र जब पंखा घर ले जा रहा था तभी किसी शख्स ने उसे रोका और स्कूल का पंखा ले जाने पर सवाल पूछा। इसके जवाब में छात्र ने जो कुछ कहा सुनकर बहुत हंसी आने वाली है। वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

स्कूल का पंखा घर ले गया

शुरुआत से वीडियो देखेंगे तो आपको इसमें एक सरकारी स्कूल नजर आएगा। छात्र के हाथ में पंखा है जो स्कूल से घर की तरफ जा रहा है। छात्र थोड़ी दूर ही निकला था कि तभी एक शख्स की उसपर नजर पड़ी। उसने छात्र को रोका और पंखे से जुड़ा सवाल पूछा। छात्र से पूछा गया कि वो पंखा कहां से लाया है। इसपर लड़के ने कहा कि वो स्कूल से पंखा लेकर घर जा रहा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसमें छात्र से पूछा गया कि उसे क्लास में खुद भी तो गर्मी लगेगी। इसपर जो जवाब मिला सुनकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। छात्र ने कहा कि वो दूसरी क्लास का पंखा खोलकर घर ले जा रहा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। हालांकि स्पष्ट कर दें कि वीडियो साफतौर पर मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया लगता है। ऐसे में इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए देखा जाना चाहिए। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article