वायरल न्यूज़

Sali Ka Video: साली साहिबा ने अपने जीजू के सामने रखी अनोखी डिमांड, दुल्हन ने भी दी मूक सहमति

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 6, 2023, 01:29 PM IST

Jija Sali Video: दुल्हन की छोटी बहन ने अपने हाथ में एक बोर्ड पकड़ा हुआ है। इस बोर्ड में साली साहिबा ने अपने नए-नवेले जीजू के लिए कुछ संदेश लिखा है। दुल्हन खुली जीप में एंट्री लेती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उसके माता-पिता भी जीप में दिखाई दे रहे हैं।

Image

दुल्हन और साली का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन की एंट्री का खूबसूरत वीडियो
  • दुल्हन की बहन ने जीत लिया दिल
  • दूल्हे के लिए लिखा अनोखा संदेश

Jija Sali Video: आज कल की शादियां बेहद अनोखे अंदाज में होती हैं। शादियों में दुल्हन की एंट्री बहुत ही खास होती है। कई दुल्हनें बहुत ही स्पेशल तरीके से एंट्री लेती हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक दुल्हन खुली जीप में एंट्री लेती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उसके साथ उसकी छोटी बहन भी जीप में नजर आ रही है। साथ ही दुल्हन के माता-पिता भी जीप में दिखाई दे रहे हैं। सबसे ज्यादा आकर्षण दुल्हन की छोटी बहन अपनी तरफ खींच रही है।

दुल्हन और उसकी बहन का वीडियो

दरअसल, दुल्हन की छोटी बहन ने अपने हाथ में एक बोर्ड पकड़ा हुआ है। इस बोर्ड में कुछ लिखा दिखाई दे रहा है। दरअसल, दुल्हन की छोटी बहन ने अपने नए-नवेले जीजू के लिए कुछ संदेश लिखा है। दुल्हन की छोटी बहन यानी साली साहिबा ने जो बोर्ड लिया है, उसमें लिखा हैं, 'अगर आप मेरी बहन को अपने पास चाहते हैं, तो इसके बदले आपको भुगतान करना पड़ेगा।' साली साहिबा का यह संदेश लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींंच रहा है। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया यूजर्स साली साहिबा के इस अंदाज पर फिदा हो गए हैं। वहींं दुल्हन जिस तरह खुली जीप चलाकर एंट्री ले रही है, उसने भी लोगों को मोहित कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन शादी की ड्रेस में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही है। दुल्हन और उसकी बहन काफी खुश भी नजर आ रही हैं। वीडियो को WedAbout.com नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article