Bacche Aur Saanp Ka Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ मामले तो कल्पना से परे होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Snake Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी चीख निकल जाएगी। क्योंकि, यह वीडियो (Viral Video) एक बच्चा और सांप का है। दोनों के बीच जो कुछ होता है, उसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए। आलम ये है कि अब यह वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहा है और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं।
सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जब किसी का सामना सांप से होता है, तो वो दुम दबाकर भाग खड़ा होता है। ऐसे में जरा सोचिए अगर कोई बच्चा खेल रहा है और उसके पास कोई विशालकाय खतरनाक सांप पहुंच जाए तो उसकी क्या हालतो होगी? इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं एक बच्चा आराम से बैठा हुआ है। तभी उसके पास एक विशालकाय सांप पहुंच जाता है। सांप को देखकर बच्चा थोड़ा घबरा जाता है। धीरे-धीरे सांप उसके चेहरे के पास पहुंच जाता है। बच्चा हाथ से सांप को हटाने की कोशिश करता है। कुछ पल बाद बच्चा झटकर सांप को दूसरी तरह फेंक देता है। सांप बच्चे को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाता है। लेकिन, नजारा काफी खौफनाक होता है। देखें वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। क्योंकि, मामला काफी खतरनाक हो सकता था। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rajibul9078' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे से इस तरह का मजाक कौन करता है? कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे में गजब की हिम्मत है।
