वायरल न्यूज़

हेलमेट की जगह कंकाल की खोपड़ी और शरीर पर आग, हिला देगा Real Life Ghost Rider का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 2, 2025, 06:51 AM IST

Real Life Ghost Rider Video: आपने हॉलीवुड फिल्म घोस्ट राइडर जरूर देखी होगी। इसमें फिल्म का हीरो बेहद खतरनाक लुक में नजर आता है। अभी रियल लाइफ में एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हुआ है।

Image

वायरल वीडियो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। (Photo/X.com)

Real Life Ghost Rider Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अभी एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो देखकर भी नेटिजन्स के लिए यकीन करना मुश्किल होता है कि हकीकत में ऐसा हुआ है या ये किसी फिल्म का सीन है। बरहाल वायरल वीडियो में एक शख्स बाइक पर फर्राटा भरता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। इसमें शख्स ने हेलमेट की जगह कंकाल की खोपड़ी पहन रखी है। उसकी पीठ पर आग की लपटें उठ रहीं हैं और पूरा शरीर पर बेहद डरावना लगता है।

कैमरे में कैद हुआ असली घोस्ट राइडर

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे रात का समय है और कार सवार आराम से ड्राइव कर रहा है। मगर रात के अंधेरे में ड्राइव कर रहे शख्स ने सड़क पर कुछ अजीब पोशाक पहने शख्स को बाइक दौड़ाते हुए देखा। शख्स ने तुरंत कैमरा ऑन किया और बाइक सवार के करीब पहुंच गया। मगर शख्स को अब जो कुछ नजर आया उसके होश उड़ गए। इसमें बाइक दौड़ा रहे शख्स ने हेलमेट की जगह कंकाल की खोपड़ी पहन रखी है।

हैरान होंगे उसकी पोशाक भी हॉलीवुड फिल्म घोस्ट राइडर के नायक जैसी नजर आती है। इससे भी अधिक हैरानी तब होती है जब शख्स की पीठ पर आग की लपटें उठती हुई नजर आती हैं। फ्रेम में ये रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा सचमुच किसी हॉलीवुड फिल्म की तरह नजर आता है।

एक्स पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @DamnThatsInter नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article