वायरल न्यूज़

Puzzle Game: निगाहों से तो बहुत खेल लिया, अब नजरों का करिए इस्तेमाल और ढूंढ निकालिए तस्वीर में तीन अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 6, 2023, 06:08 PM IST

Puzzle Game Photo: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर ढूंढ निकालने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 9 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर से तीन अंतर ढूंढ़ने का चैलेंज
  • ढूंढ़ने के लिए समय मिला है 9 सेकंड

Puzzle Game Eye Test: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको हर तरीके से फोटोज मिल जाते हैं। इसी क्रम में ऑप्टिकल इल्यूजन की भी काफी तस्वीरें सामने आती हैं। इनमें काफी ऐसी तस्वीरें होती है, जो माथा पीटने पर मजबूर कर देती है। लेकिन कुछ तो ऐसी होती है, जो काफी आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। एक ऐसी ही तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो देखने मात्र से ही आपके सिर में दर्द होने लगेगा। वायरल हो रही इस तस्वीर से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर से तीन अंतर ढूंढने के लिए 9 सेकंड का समय दिया गया है। लेकिन अगर आप चाहे तो थोड़ा अधिक समय ले सकते हैं। वैसे इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि इसे सॉल्व करने में अब तक कई महारथी अपना माथा पीट चुके हैं। ऐसे में अगर आपने इस पजल की गुत्थी सुलझा दी तो आप सूरमा कहलाएंगे। बता दें, ये थोड़ा ट्रिकी है लेकिन हां इतना भी मुश्किल नहीं कि लोग इसे सॉल्व ही ना कर पाएं।

Optical Illusion Solution

ये रहा तीन अंतर

ये रहा तीन अंतर

क्या आपने इस तस्वीर से तीन अंतर ढूंढ निकाला या फिर अब तक ढूंढ ही रहे हैं। वैसे अगर आपने तस्वीर से तीन अंतर ढूंढ निकाले हैं तो आप हमें कमेंट कर जरूर बताएं। और अगर अब तक आप इस पजल की गुत्थी नहीं सुलझा पाएं तो ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देख लीजिए, यहां आपको तस्वीर में दिए गए तीन अंतर आसानी से दिख जाएगा। अब जब आपको तस्वीर में दिया गया अंतर दिख ही गया है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article