वायरल न्यूज़

Viral Video: जब पहली बार बेटे के ऑफिस पहुंचे माता-पिता, कैंपस में घूमते हुए उनकी खुशी देख भर जाएंगी आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक माता-पिता पहली बार अपने बेटे के ऑफिस घूमने के लिए पहुंचे थे। उनकी खुशी ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Image

भावुक करने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @niikhill__tallreja)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले होते हैं। तो कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में पहली बार एक माता-पिता अपने बेटे के ऑफिस घूमने आए थे। इस दौरान दोनों के चेहेरे पर जिस तरह की खुशी थी उसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी इमोशनल हो गए हैं।

लोगों की जिंदगी में कुछ पल ऐसे भी होते हैं, जो अंदर तक छू लेते हैं और आंखों से आंसू तक छलक जाते हैं। सोशल मीडिया पर आप सबने इस तरह के कई वीडियो भी देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक इन्फोसिस कर्मचारी अपने माता-पिता को पहली बार अपने ऑफिस कैंपस की सैर कराने लेकर आया है। बेटे ने इस खास पल को कैमरे में कैद किए और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। दोनों बड़े उत्साह के साथ कैंपस के माहौल का आनंद ले रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों कैंपस के अंदर साइकिल चलाते हुए भी देख रहे हैं। आखिर, किस तरह का माहौल था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

दिल को छू लेने वाला नजारा

इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर भावुक हो रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'niikhill__tallreja' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि काफी खूबसूरत नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article