वायरल न्यूज़

Video: घरों में अखबार फेंकते-फेंकते शख्स का निशाना हुआ पक्का, चलती बाइक से भी सटीक जगह फेंक देता है पेपर

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों को 'कंसिस्टेंसी का कमाल' दिखा रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रोजमर्रा की मेहनत से कोई भी आदमी अपने काम में 'मास्टर' बन सकता है।

Image

चलती बाइक से घरों में अखबार फेंकता हुआ शख्स (X/@PicturesFoIder)

सुबह-सुबह अखबार फेंकने का काम शायद ही कोई ग्लैमरस लगे, लेकिन इसी काम को करके एक अखबार वाला आज सोशल मीडिया पर छा गया। अखबार देने का काम करने वाले इस शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक अखबार वाला अपनी बाइक पर तेज रफ्तार से गुजरते हुए अखबार को लपेटकर फेंकता है। उसका हर एक थ्रो बहुत ही सटीक है। न ज्यादा ऊँचा, न नीचा। एक-एक पेपर बिना कागज का एक पन्ना भी बिखरे सीधे सटीक जगह पर लैंड करता है। ऐसे में शख्स का यह काम बिना किसी देरी के फटाफट हुए जा रहा है।

शख्स ने अपने काम में हासिल कर ली महारत

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि बाइक से अखबार देने वाला शख्स पिछले 17 सालों से घरों में अखबार फेंकने का काम कर रहा है। शख्स को इस काम में इतना अनुभव हो गया है कि उसे यह बात अच्छी तरह से पता है कि उसे किस वक्त पेपर को घरों में फेंकना है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद, यह क्लिप न सिर्फ भारत के लोगों को बल्कि ग्लोबल ऑडियंस को भी इंस्पायर कर रही है। लोग इसे 'रियल लाइफ सुपरपावर' बता रहे हैं, जहां स्पीड, एंगल और टाइमिंग का परफेक्ट नमूना देखने को मिल रहा है।

आखिर इतना परफेक्शन कैसे? सोच में पड़े लोग

इस वीडियो को देख लोग इतने हैरान हैं कि वे सोच में पड़ गए कि आखिर कोई भी इंसान इतना परफेक्शन कैसे हासिल कर सकता है। उसके अखबार फेंकने के अंदाज से ऐसा लग रहा है जैसे फिजिक्स के सारे नियमों को नाप-तौल लिया हो। वीडियो पर लोगों के हैरत भरे कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "17 साल की प्रैक्टिस? वाह, क्या डेडिकेशन है!" दूसरे ने लिखा, "यह तो NBA का थ्रो लग रहा है!" वीडियो को अब तक करीब 3 लाख लोगों ने देखा और 20 हजार लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article