वायरल न्यूज़

VIDEO: जानें क्यों ये पाकिस्तानी लड़की भारतीय से करना चाहती है शादी? सनातन धर्म भी अपनाने के लिए तैयार

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 8, 2023, 05:04 PM IST

Pakistani Girl Viral Video: पाकिस्तान की रहने वाली एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि वो भारतीय लड़के से शादी करना चाहती है। इतना ही नहीं लड़की सनतान धर्म भी अपनाने के लिए तैयार है।

Image

पाकिस्तानी लड़की ने माहौल बना दिया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी लड़की भारतीय लड़के से शादी करना चाहती
  • सनातन धर्म भी अपनाने के लिए लड़की तैयार
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई मामला जरूर छाया रहता है। कभी किसी तस्वीर की चर्चा होती है, तो कभी कोई वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाता है। इनमें कुछ चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ मामले हैरान करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान (Pakistan Viral Video) से एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें एक लड़की ने शादी को लेकर ऐसी बात कही, जिससे सुनकर लोग हैरान भी हैं और वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

इन दिनों पाकिस्तान की हालत कैसी है, इससे पूरी दुनिया वाकिफ है। रोटी के लिए लोग मोहताज हो रहे हैं, क्योंकि वहां की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ऐसे में एक लड़की से पूछा गया कि शादी के बाद आप कहना रहना चाहेंगी पाकिस्तान या इंडिया। इसपर लड़की कहती है पाकिस्तान की जो हालत है उसमें बाहर ही रहने में फायदा है। फिर लड़की से पूछा जाता है कि आप इंडिया जाकर हिन्दू लड़के से शादी करेंगी और वहीं शिफ्ट हो जाएंगी। इस पर लड़की कहती है खुश रहेंगे, सनातन धर्म अपना लेंगे। आगरा घूमेंगे, ताजमहल जाएंगे, घूमेंगे। लेकिन, कोई माने तो ना...तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

लड़की ने माहौल बना दिया

बताया जा रहा है कि इस लड़की का नाम रिबाहा इमरान है। अब इनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@memenist' अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 72 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 15 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि फेमस होने के लिए ये पाकिस्तानी ऐसी हरकत करते हैं। कुछ का कहना है कि जल्द इंडिया आ जाओ। एक ने लिखा कि भारत में स्वागत है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article