सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन सैकड़ों तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं। जो जमकर वायरल होते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है। इस वायरल वीडियो में एक कथित पाकिस्तानी एक्ट्रेस (nazia sanam viral video) दिखाई दे रही है। इस वीडियो में महिला एयरपोर्ट पर हुए अपने एक अनुभव के बारे में बता रही है, जिसे लेकर इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई है। लोग यह सोचने लगे हैं कि क्या इमिग्रेशन काउंटर जैसे गंभीर स्थान पर इस तरह की बातचीत ठीक है या नहीं।
वीडियो में खुद को एक्ट्रेस बताने वाली यह पाकिस्तानी महिला का नाम नाजिया सनम है। वह पाकिस्तान की रहने वाली हैं और दावा करती हैं कि एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर पर मौजूद एक अधिकारी ने उनसे हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में बात की। नाजिया के मुताबिक जैसे ही अधिकारी को पता चला कि वह कराची से हैं तो उन्होंने उर्दू में बातचीत शुरू कर दी। नाजिया ने बताया कि अधिकारी ने उनके कपड़ों को देखकर पूछा कि क्या वह केबिन क्रू में काम करती हैं।
जमकर वायरल हुआ वीडियो
जब उन्होंने मना किया तो अधिकारी ने मजाक में कहा कि जब तक वह अपना पेशा नहीं बताएंगी, तब तक उन्हें वहीं इंतजार करना पड़ेगा। महिला का कहना है कि अधिकारी ने उनसे यह भी कहा कि वह कुछ खास लगती हैं, जिस पर उन्होंने भी मजाक में जवाब दिया। नाजिया ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट @NaziaSanam7 से शेयर किया और कैप्शन लिखा, ‘पाकिस्तानी लड़कियों के दीवाने हैं भारतीय’। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स दो धरों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "हम भारतीय न केवल पाकिस्तानी लड़कियों के दीवाने हैं, बल्कि पाकिस्तान को अपने अधिकार में लेने के विचार को लेकर भी बेहद जुनूनी हैं।", दूसरे ने लिखा: "इसमें बुराई क्या है? खूबसूरती का कदर करना जानते हैं भारतीय पुरुष.. कुछ पाकिस्तानी लड़कियां असामान्य रूप से खूबसूरत होती हैं.. ऐसे स्वीकार करें बुरा क्या है?" वहीं पर कुछ लोग नाराज हैं और उनका कहना है कि इमिग्रेशन जैसे जिम्मेदार विभाग में काम करने वाले अधिकारी को इतना अनौपचारिक नहीं होना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
