वायरल न्यूज़

पाकिस्तान की एक्ट्रेस ने निकाह के वक्त पति से की ऐसी डिमांड, वीडियो देखकर यूजर्स भी रह गए दंग

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर हिना अफरीदी का निकाह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हिना मजाकिया अंदाज में अपने पति तैमूर अकबर से हर महीने 5 लाख रुपये, ट्रैवल और शॉपिंग की मांग करती नजर आती हैं। इस खबर में पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला।

Image

पाकिस्तान की एक्ट्रेस के निकाह का वीडियो देख यूजर्स हो रहे दंग, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/trendalert17)

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हिना अफरीदी का निकाह का वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है। हाल ही में हिना ने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी तैमूर अकबर से शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थीं, लेकिन अब निकाह के दौरान का एक छोटा सा वीडियो वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि निकाह के मौके पर हिना मुस्कुराते हुए अपने पति से मजाकिया अंदाज में कुछ कहती हैं। वह तैमूर से कहती हैं कि उन्हें हर महीने करीब 5 लाख रुपये खर्च के लिए चाहिए, साथ ही घूमने-फिरने और शॉपिंग का पूरा इंतजाम भी होना चाहिए। हिना की यह बात सुनकर तैमूर भी मुस्कुरा देते हैं और हां में सिर हिलाते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोग इसे मजेदार और हल्का-फुल्का पल बता रहे हैं। उनका कहना है कि शादी जैसे खास मौके पर पति-पत्नी के बीच इस तरह की नोकझोंक होना आम बात है। वीडियो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है, जिससे लगता है कि बात मजाक में कही गई थी।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

हिना अफरीदी पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस और डिजिटल क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। शादी के बाद भी वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुल मिलाकर, हिना और तैमूर के निकाह का यह छोटा सा वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का कारण बन गया है। जहां कुछ इसे मजाकिया पल मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article