वायरल न्यूज़

Video: ये है दुनिया का सबसे कमाल का पेंटर, दीवार पर बनाया असली जैसा दिखने वाला भेड़िया और फिर की उसकी सवारी!

Viral Video: आप देख सकते हैं कि एक पेंटर ने खुले आसमान के नीचे एक टूटी दीवार पर पेंटिंग बनाने के बारे में सोचा। आपने नॉर्मली किसी पेंटर को देखा होगा कि वह स्केच, ब्रश और पेंट के इस्तेमाल से किसी कागज पर पेंटिंग बनाते हैं। हालांकि, इस पेंटर ने तो शुरुआत में ही कमाल कर दिया।

Image

पेंटर का जबरदस्ट टैलेंट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: इस धरती पर टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। कई लोग अपनी कलाकारी से दुनिया को हतप्रभ कर देते हैं। सोशल मीडिया पर आपने तमाम ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें किसी इंसान ने अपने अनोखे टैलेंट से आपको मंत्रमुग्ध कर दिया होगा। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें एक पेंटर की कमाल की कलाकारी देख आप उसके टैलेंट के दीवाने हो जाएंगे। पेंटर का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

पेंटर का वीडियो मचा रहा है धूम

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पेंटर ने खुले आसमान के नीचे एक टूटी दीवार पर पेंटिंग बनाने के बारे में सोचा। आपने नॉर्मली किसी पेंटर को देखा होगा कि वह स्केच, ब्रश और पेंट के इस्तेमाल से किसी कागज पर पेंटिंग बनाते हैं। हालांकि, इस पेंटर ने तो शुरुआत में ही कमाल कर दिया। सबसे पहले इस पेंटर ने बाल्टीभर पेंट दीवार पर दे मारा। इसके बाद डंडा लगे एक बड़े से ब्रश से दीवार पर कुछ खिचाना शुरू किया। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर शुरुआत में आपको लगेगा कि पेंटर यूं ही अपना टाइम वेस्ट कर रहा है। हालांकि, धीरे-धीरे वह दीवार पर इतनी जबरदस्त पेंटिंग बना देता है। जिसे आप देखते रह जाएंगे। यह पेंटर दीवार पर एक भेड़िए की पेंटिंग बनाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि भेड़िया देखने में बिल्कुल असली जैसा नजर आता है। आप देख पाएंगे कि सबसे अंत में पेंटर भेड़िया की सवारी भी करता है। इस अनोखी पेंटिंग को @yashiriy81 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है। )

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article