वायरल न्यूज़

VIDEO: बैल ने ऐसे दौड़ाया डर के मारे खंभे पर चढ़ गया शख्स, फिर जो हुआ उसे बार-बार देखेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2023, 07:31 PM IST

Ox Attack Video: सोशल मीडिया पर बैल का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी खतरनाक तरीके से शख्स पर हमला कर रहा है। कैमरे में ऐसा नजारा कैद हुआ जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

Image

बैल का तांडव ( तस्वीर साभार: इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बैल ने खतरनाक अंदाज में किया शख्स पर हमला
  • डर के कारण खंभे पर चढ़ा शख्स
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ox Attack Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता कई बार तो ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल (Ox Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स को बैल दौड़ा रहा है। डर के कारण शख्स की ऐसी हालत हुई कि वो खंभे पर चढ़ गया। इस अजीबोगरीब नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो (Shocking Video) को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। कई लोग तो इस वीडियो (Trending Video) को बार-बार देख रहे हैं।

हमारे आस-पास अक्सर बैल और सांड तांडव मचाते रहते हैं। कभी किसी सामान को बर्बाद करते हैं, तो कभी किसी पर हमला कर देते हैं। वहीं, कई बार ऐसा बवाल काटते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें एक बैल बवाल काट रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक सड़क पर अचानक बैल भड़क जाता है। बैल को गुस्सा में देखकर लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। तभी बैल एक शख्स के पीछे पड़ जाता है। परिणाम ये होता है कि डर के कारण शख्स बिजली के खंभे पर चढ़ने लगता है। बैल दोबार उस पर हमला करने की कोशिश करता है। शख्स और तेजी से खंभे पर चढ़ने लगता है। आखिर में बैल दूसरी तरफ भागने लगता है।

Ox Attack Video

खंभे पर चढ़ गया शख्स

बैल ने काटा बवाल

इस अजीबोगरीब नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। कई लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि बैल तो आज खेल कर देता। कुछ का कहना है कि शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो खंभे पर चढ़ गया वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था। तो इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं। इंस्टाग्राम पर इसे 'kuttykalaivanan' ने शेयर किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article