वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इससे आसान चैलेंज क्या ही होगा? अगर 6 सेकंड में भी ढूंढ ना पाए FRAG तो माने जाएंगे वेरी फुस्स

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 8, 2023, 04:00 PM IST

Optical Illusion: हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Brain Teaser) लेकर आए हैं। इस चैलेंज में एक तस्वीर में आपको बहुतायत की मात्रा में अंग्रेजी का शब्द FLAG नजर आ रहा होगा। ​​आपको 6 सेकंड के भीतर अंग्रेजी शब्द FRAG को ढूंढकर निकालना है।

Image

फोटो साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या आप पूरा कर पाएंगे यह चैलेंज
  • लोगों को याद आ गई उनकी नानी
  • बड़े-बड़े सूरमा भी हो गए फेल

Optical Illusion: बहुत सारे लोग इस धरती पर ऐसे हैं, जिन्हें लगता है कि ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज (Optical Illusion Challenge) सॉल्व करना बच्चों का खेल है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो यह आपकी गलतफहमी हो सकती है। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Picture) के कई चैलेंज बहुत आसान होते हैं, वहीं कुछ चैलेंज ऐसे भी होते हैं। जिन्हें सॉल्व करने में लोगों को उनकी नानी याद आ जाती है और उनके दिमाग का दही हो जाता है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Brain Teaser) लेकर आए हैं।

अगर सही से फोकस कर पाए तो पूरा कर लेंगे चैलेंज

ऑप्टिकल इल्यूजन का यह चैलेंज वैसे तो बहुत आसान है और इसे सॉल्व करने में लोगों को ज्यादा समय नहीं लेना चाहिए। इसके बाद भी बहुत सारे तुर्रम खां इसे पूरा करने में फुस्स हो गए। दरअसल, उन्होंने इस चैलेंज को बहुत ही मजाक के मूड में ले लिया था और इस पर ज्यादा फोकस नहीं कर पाए। इस कारण इसमें छिपी पहेली को हल करने में उनकी नानी याद आ गई। वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे, जो दिए गए समय से पहले ही इस चैलैंज को पूरा कर गए।

चैलेंज पूरा करने के लिए 6 सेकंड का समय है पर्याप्त

बता दें कि इस चैलेंज में एक तस्वीर दी गई है। तस्वीर में आपको बहुतायत की मात्रा में अंग्रेजी का शब्द FLAG नजर आ रहा होगा। इसी FLAG के बीच में कहीं न कहीं अंग्रेजी का ही शब्द FRAG भी छिपकर बैठा है। आपको इसी FRAG को ढूंढना है। इसे ढूंढने के लिए आपको 6 सेकंड का समय दिया जा रहा है, जो पर्याप्त समय है। कई लोग इतने सिकंदर निकले कि FRAG को मात्र 3 सेकंड में ही ढूंढकर निकाल बैठे। अब आपको भी यही करना है और जल्द से जल्द चैलेंज पूरा कर दिखाना है।

optical illusion result

यहां देखें चैलेंज का जवाब

अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की नजर को परखना चाहते हैं तो उन्हें भी यह तस्वीर भेज सकते हैं। इससे आप उनकी बौद्धिक क्षमता भी टेस्ट कर लेंगे। इसके अलावा यदि आपको अभी तक तस्वीर में FRAG नजर नहीं आया है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको लाल घेरे में FRAG नजर आ जाएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article