Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया को मनोरंजन के लिए सबसे सटीक प्लेटफॉर्म माना जाता है। यहां हर रोज बड़ी तादाद में फनी वीडियोज शेयर किए जाते हैं, जो किसी को भी हंसाकर रख देते हैं। मगर इन सबके बीच ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें भी जमकर शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को हम आसानी से हल कर लेते हैं तो कई बार दिमाग का दही हो जाता है, मगर जवाब खोजना मुश्किल हो जाता है। मगर अभी एक ऐसी तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना बिल्कुल मुश्किल नहीं है।
आसान है चैलेंज
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को थोड़ा सा दिमाग लगाकर हल किया जा सकता है। दरअसल तस्वीर में आपको हर जगह गणित का 44 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं इसी 44 नंबर की भीड़ में एक जगह पर 45 नंबर भी कहीं छिपकर बैठा हुआ है। हालांकि 45 नंबर ऐसी जगह छिपकर बैठा है जिसे खोजना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है। अगर आपने 10 सेकंड के भीतर इस तस्वीर को हल कर लिया तो आपको तेज दिमाग वाला मान लिया जाएगा।
हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक भी जवाब तलाश नहीं कर पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं पता चलेगा। दरअसल 44 की भीड़ में छिपे 45 को ढूंढने के लिए तस्वीर के ठीक बीच में थोड़ा दाईं तरफ देखिए, जवाब सामने ही होगा।
यहां गोल घेरे में देखिए जवाब

गोल घेरे में देखिए जवाब।
देख लिया ना 44 की भीड़ में 45 नंबर ऐसी जगह छिपा था, जिसे खोजना थोड़ा मुश्किल था, मगर बेहद मुश्किल काम नहीं था।
